-
तीसरीबार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शपथ समारोह पं. जवाहर लाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बनें
नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी ने रविवार 9 जून की शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे जवाहर लाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी ने ईश्वर के नाम की शपथ ली। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ली। मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली।
NDA सरकार में मोदी समेत 72 मंत्री बनेंगे। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री होंगे।
राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल रहे. रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी मौजूद रहे.
पीएम मोदी के साथ 72 मंत्रियों ने ली शपथ
राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन जयराम गडकरी, जगत प्रसाद नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, एचडी कुमार स्वामी, पीयूष वेदप्रकाश गोयल, किंजरापू राम मोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओरांव, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, डॉ मनसुख मांडविया, गंगापुरम किशन रेडी, चिराग पासवान, सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इसके अलावा 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया.





