बीजेपी कार्यसमिति की बैठक की समीक्षा बैठक में नसीहत : फिर वापिस आने का दिया मंत्र
By : डीबी न्यूज अपडेट
Edited By- Supriya
UP. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को हुए नुकसान के बाद ये बीजेपी कार्यसमिति की पहली बैठक थी. बैठक में CM योगी (Yogi Adityanath) ने कहा, ‘सभी के सहयोग से हमारी सरकार ने सूबे को माफियाओं से मुक्त किया है और आज सुरक्षा का माहौल है. पहले मोहर्रम में ताजिया के नाम पर घरों को तोड़ा जाता था, लेकिन अब किसी भी तरह की मनमानी नहीं चलती है.’
BJP Working Committee Meeting: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार (14 जुलाई 2024) को लखनऊ में यूपी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा, ‘यूपी लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को हताश होने की जरूरत नहीं है और वो बैकफुट पर न आएं, क्योंकि सभी ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी को निभाया है. कभी-कभी आत्मविश्वास का खामियाजा भी भुगतना पड़ता है.’
डकैतों से मुक्त कर दूंगा- योगी
योगी आदित्यनाथ ने संबोधन के दौरान कहा, एक बार बुंदेलखंड के चित्रकूट (Chitrakoot) गया तो वहां के अधिकारियों से पूछा कि चित्रकूट में अच्छे होटल और धर्मशाला क्यों नहीं बन रहे तो बताया गया कि अगर कोई यहां निवेश करेगा तो उसका अपहरण कर लिया जाएगा. मैंने साफ कह दिया कि अगली बार यहां तब आऊंगा, जब इस जगह को डकैतों से मुक्त कर दूंगा. आज न सिर्फ चित्रकूट बल्कि पूरा बुंदेलखंड गुंडों और माफियाओं से मुक्त हो चुका है.’
‘ये तो पहले ही हो जाना चाहिए था’
CM योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा. वो बोले, UP को गुंडों और माफियाओं से मुक्त कराने का काम तो पहले ही हो जाना चाहिए था. देश 1947 में आजाद हुआ, लेकिन तब से कोई भी सख्त कदम नहीं उठाया गया था.

