भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद के स्पष्ट निर्देश, लोकायुक्त संभाग रीवा की टीम सख्ती से कर रही कार्रवाई
By–DB news update/edited by –Prince awasthi
रीवा. लोकायुक्त टीम भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है. जहां तहां भ्रष्ट अधिकारियों को ट्रैप किया जा रहा है और भ्रष्टाचार उजागर किए जा रहे हैं. कुछ ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश सीधे जिले से आ रही है. जहां नायब तहसीलदार बाल्मीक प्रसाद साकेत जमीन नामांतरण प्रकरण में रिश्वत लेते हुए ट्रैप हुआ. मामला मझौली में पदस्थ प्रभारी नायब तहसीलदार के शासकीय आवास का बताया जा रहा है. जहां आवेदक प्रवेश कुमार शुक्ला ग्राम सरेहा पोस्ट मझौली निवासी से आरोपी 25 हजार रुपये की रिश्वत की रकम खुलेआम ले रहा था. इसी दौरान लोकायुक्त टीम रंगेहाथ पकड़ लिया.
रंगेहाथ पकड़ा गया अधिकारी
बताया जा रहा है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता प्रवेश शुक्ल की परिवार की जमीन का नामांतरण आदेश करने के लिए ₹50000 रिश्वत की मांग की थी. शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग रीवा के प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार द्वारा सत्यापन कराया गया, शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए रिश्वत मांगे थे. आज 21 दिसंबर 2024 को प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित की गई और आरोपी बाल्मीक प्रसाद साकेत प्रभारी नायाब तहसीलदार को शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ ट्रैप किया गया.

