By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मैहर, मऊगंज, जबलपुर ग्रामीण समेत 18 जिलों में BJP ने अध्यक्ष का ऐलान, पढ़ें पूरी लिस्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > मैहर, मऊगंज, जबलपुर ग्रामीण समेत 18 जिलों में BJP ने अध्यक्ष का ऐलान, पढ़ें पूरी लिस्ट
Politics

मैहर, मऊगंज, जबलपुर ग्रामीण समेत 18 जिलों में BJP ने अध्यक्ष का ऐलान, पढ़ें पूरी लिस्ट

DB News
Last updated: 22/10/2026 10:37 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

एमपी में इससे पहले उज्जैन और विदिशा के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा हो चुकी है. 18 और जिलों की कमान अपने भरोसेमंद नेताओं को सौंप दी है. जिन 18 जिलों को नए अध्यक्ष मिले हैं.

Source : DB News Update  

Contents
एमपी में इससे पहले उज्जैन और विदिशा के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा हो चुकी है. 18 और जिलों की कमान अपने भरोसेमंद नेताओं को सौंप दी है. जिन 18 जिलों को नए अध्यक्ष मिले हैं.BJP State President कुछ इस प्रकार हैं-जल्द जारी हो सकती है अगली लिस्टप्रदेश अध्यक्ष के लिए होगा चुनावइन जिलों के लिए पहले घोषणाबीजेपी के 60 संगठनात्मक जिलेजिलाध्यक्षों के नाम में क्यों हुई देरी?

By : DB News Update | Edited By: Prince Awasthi

MP BJP District Presidents: मध्य प्रदेश में एक महीने तक चली लंबी सियासी हलचल के बाद अब बीजेपी ने 18 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है. इससे पहले रविवार (12 जनवरी) को दो जिलों उज्जैन और विदिशा के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी थी. इसके बाद सोमवार (13 जनवरी) को पार्टी आलाकमान ने 18 और जिलों की कमान अपने भरोसेमंद नेताओं को सौंप दी है. जिन 18 जिलों को नए अध्यक्ष मिले हैं. पार्टी का यह निर्णय आने वाले समय में कितना कारगर साबित होता है? यह आने वाले समय में देखने को मिलेगा. क्योंकि प्रदेश स्तर पर लंबे समय तक मंथन करने के बाद पार्टी पदाधिकारियों का ऐलान किया गया है. पार्टी क्षेत्र का फीडबैक लेने के बाद ही फैसला लेती है. लिहाजा नए अध्यक्ष पार्टी जिताऊ साबित होंगे या फिर कहीं कोर कसर बकाया रखेंगे. यह देखना दिलचस्प होगा.

BJP State President कुछ इस प्रकार हैं-

1. देवास- रायसिंह सेंधव

2. अशोक नगर- आलोक तिवारी

3. रतलाम- प्रदीप उपाध्याय

4. मैहर- कमलेश सुहाने

5. मऊगंज- राजेंद्र मिश्रा

6. नीमच- वंदना खंडेलवाल

7. भोपाल नगर- रविंद्र यति

8. भोपाल ग्रामीण- तीरथ सिंह मीणा

9. बुरहानपुर- मनोज माने

10. पन्ना- बृजेंद्र मिश्रा

11. छतरपुर- चंद्रभान सिंह गौतम

12. गुना- धरमेंद्र सिकरवार

13. खंडवा- राजपाल सिंह तोमर

14. उज्जैन ग्रामीण- राजेश धाकड़

15. जबलपुर ग्रामीण- राजकुमार पटेल

16. हरदा- राजेश वर्मा

17. श्योपुर- शशांक भूषण

18. शिवपुरी- जसमंत जाटव

जल्द जारी हो सकती है अगली लिस्ट

बीजेपी जिला अध्यक्षों की अगली लिस्ट मंगलवार को जारी हो सकती है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, बचे हुए जिलों की लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। बीजेपी ने हर जिले की अलग-अलग लिस्ट जारी की है। सोमवार को जिन जिलों की लिस्ट जारी की गई है। उसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय सीट में शामिल जिलों का नाम शामिल है। बीजेपी ने जिला अध्यक्षों के चयन में जातिगत समीकरण पर फोकस किया है।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए होगा चुनाव

बीजेपी जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल पूरा हो चुका है। बीजेपी उन्हें रिपीट करती है या फिर किसी दूसरे नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है इस बारे में पार्टी शीर्ष नेतृत्व को फैसला करना है।

इन जिलों के लिए पहले घोषणा

इससे पहले भाजपा ने 20 जिलों के अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया था. इसमें भोपाल से रविंद्र यति, गुना से धर्मेंद्र सिकरवार, रतलाम से प्रदीप उपाध्याय, अशोक नगर से आलोक तिवारी, हरदा से राजेश वर्मा, मऊगंज से डॉक्टर राजेश मिश्रा, देवास से राय सिंह सेंधव, जबलपुर ग्रामीण से राजकुमार पटेल, छतरपुर से चंद्रभान सिंह गौतम, उज्जैन ग्रामीण से राजेश धाकड़, भोपाल ग्रामीण से तीरथ सिंह मीणा, पन्ना से बृजेंद्र मिश्रा, शिवपुरी से जसमत जाटव, बुरहानपुर से मनोज माने, नीमच से वंदना खंडेलवाल, मैहर से कमलेश सुहाने, शिवपुरी से शशांक भूषण और खंडवा से राजपाल सिंह तोमर का नाम है. सबसे पहले उज्जैन और विदिशा जिले में अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया गया था, जिसमें उज्जैस से संजय अग्रवाल और विदिशा से महाराज सिंह दांगी का नाम था.

बीजेपी के 60 संगठनात्मक जिले

अटकलो हैं कि मध्य प्रदेश में इस बार 62 जिलाध्यक्षों के नाम तय होने हैं. 20 जिलों को नए अध्यक्ष दे दिए गए हैं, ऐसे में 42 और नामों का ऐलान होना बाकी है. बता दें, मौजूदा समय में मध्य प्रदेश बीजेपी के 60 संगठनात्मक जिले हैं, लेकिन इनकी संख्या बढ़ कर 62 होने वाली है. भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर बड़े जिले हैं. इसके चलते बीजेपी ने इन्हें दो हिस्सों में- शहरी और ग्रामीण में बांटा है.

जिलाध्यक्षों के नाम में क्यों हुई देरी?

सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार सागर, धार, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में पेच फंसने के चलते जिलाध्यक्षों के नाम के ऐलान में देरी हो गई है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि शायद इस बार जिलाध्यक्षों के रिपीट होने की भी संभावना नहीं है. यह बात भी सामने आई थी कि इस बार बड़ी तादाद में महिलाओं को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है. हालांकि, अब तक 20 नामों की लिस्ट में ऐसा होता नहीं दिख रहा.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateJbp NewsMP BJP District PresidentsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article लोहड़ी ‘उम्मीद का प्रतीक, किसानों से जुड़ा त्योहार’- पीएम मोदी
Next Article आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?