Aaj Ka Rashifal, 17 July 2025 : आज 17 जुलाई 2025, गुरुवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 17 जुलाई 2025, गुरुवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज के दिन वर्कस्पेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा. मानसिक तनाव रहेगा. बिजनेसमैन के लिए दिन बहुत संतोषजनक नहीं दिख रहा है, सोचे गए मुनाफे प्राप्त करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है. आर्थिक दृष्टि से दिन मिला-जुला रहने वाला है. आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन परिश्रम भरा साबित हो सकता है. पारिवारिक जीवन में सबकुछ खुशहाल रहने वाला है. गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव बढ़ सकता है. वर्क ओवर लोड भी रहेगा. व्यापार में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. परिवार में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है. छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. किसी काम के प्रति मन उदास न करें. दिन की शुरुआत मां-बाप के आशीर्वाद से करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
करियर के लिहाज से ये समय आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. बिजनेस करते समय निवेश का भी ध्यान दें. फिजूलखर्ची से बचें. धन के मामले में लापरवाही न बरतें. ये समय धन का सही उपयोग करने का है. पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. अन्य कामों की ओर मन भगेगा. शादीशुदा लोगों को एक साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
काम का तनाव रहेगा. बिना-वजह की टेंशन लेने से बचें. व्यापार के लिहाज से ये समय महत्वपूर्ण रहने वाला है. व्यापार मंदा पड़ सकता है. धन के निवेश के लिए प्रेरित हो सकते हैं. मन के मुताबिक परिणाम नहीं मिलेगा. मेहनत करने की जरूरत है. परिवार में किसी को आर्थिक सहायता मुहैया करा सकते हैं. शिव जी को बेलपत्र अर्पण करें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
किसी भी तरह के निर्णय लेने से पहले घरवालों से राय जरूर लें. बिजनेस के लिहाज से अच्छी डील साइन कर सकते हैं. धन के साथ बचत भी ध्यान दें. ज्यादा खर्चों से बचें. विद्यार्थियों के लिए उनका दिन हक में रहने वाला है. धार्मिक कर्मकांड में भाग ले सकते हैं. ये समय आपके हक में रहने वाला है. गणेश जी की पूजा करना शुभ रहेगा.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
किसी खास क्षेत्र के जानकार की राय मिल सकती है. व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. घर में धन का आगमन हो सकता है. किसी पुरानी जमीन का फायदे में सौदा हो सकता है. दोस्तों के साथ पढ़ने का मन बना सकते हैं. वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. शिवलिंग पर दूध अर्पित करना शुभ होगा.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
कोई भी ऐसा कम करने से बचें, जिससे करियर में बाधा आए. भरोसे और समझदारी के साथ ही व्यापार में किसी के साथ साझेदारी करें. धन का लाभ होगा. पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. परिवार में किसी के रिश्ते की बात चल सकती है. मां दुर्गा की पूजा करने से लाभ मिलेगा.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
करियर के लिहाज से ये समय आपके पक्ष में रहने वाला है. पैसों के मामले में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें. किसी भी तरह का खर्चा फालतू की चीजों में करने से बचें. सेहत का ध्यान दें, नहीं तो पढ़ाई पर इसका गलत प्रभाव देखने को मिलेगा. परिवार में किसी बात को लेकर मन मुटाव देखने को मिल सकता है. वस्त्रों का दान करना सही रहेगा.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले सावधानी बरतें. कल के दिन व्यापार में घाटा हो सकता है. पैसों के मामले में सावधानी बरतें. छात्रों के हक में परिणाम आएगा. किसी बात को लेकर पार्टनर गुस्सा हो सकता है. शिव चालीसा का पाठ करें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
करियर के लिहाज से नए लोगों के साथ जुड़ने और काम करने का मौका मिल सकता है. किसी ग्राहक से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. निवेश के मामले में जानकारों से सलाह ले सकते हैं. पढ़ाई में मन लगेगा. विषयों में अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं. परिवार में किसी आयोजन को आयोजित किया जाता है. शनि चालीसा का पाठ करें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
जिस अवसर की तलाश में थे, वो अवसर मिल सकता है. व्यापार में लाभ मिलेगा. किसी जानकार से धन की प्राप्ति होगी. पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है. पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा. हनुमान जी की आरती करें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
कार्य में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में मिला-जुला मुनाफा होगा. धन से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आएगा. छात्रों को मेहनत करने की जरूरत है. परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. कुत्ते को रोटी खिलाएं.

