मुख्यमंत्री ने जबलपुर से किया वर्च्युअली संबोधन, मुख्यमंत्री ने दी त्योंथर को स्टेडियम निर्माण तथा लोनी बांध जीर्णोद्धार की सौगात
By : DB News Update | Edite By : प्रिंस अवस्थी
MP News> जबलपुर : मध्य प्रदेश रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौसम खराब होने की वजह से कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके. यहां से स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया जाना था. लेकिन मुख्यमंत्री उक्त कार्यक्रम समारोह में आए लोगों को जबलपुर से वर्चुअली संबोधित किया और 33.68 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया. भारी वर्षा तथा मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल तथा नगरीय विकास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी भी जबलपुर से वर्चुअली समारोह में शामिल हुईं.
भीड़ को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विन्ध्य विकास की उड़ान भरने के लिए तैयार है. विन्ध्य में विकास के सभी संसाधन उपलब्ध हैं. अगले माह रीवा में होने वाली इन्वेस्टर्स मीट से विंध्य क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे. इन्वेस्टर्स मीट से खनिज, पर्यटन और कृषि आधारित उद्योगों में भारी मात्रा में निवेश के साथ हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि रीवा विकास का मॉडल बन रहा है.
भगवान विश्वकर्मा व श्रीनिवास तिवारी की जयंती का मौका था
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन साथ ही विधानसभा अध्यक्ष रहे स्व. श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी की जयंती है. आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती है. इन सभी को नमन करने के लिए मैं चाकघाट आना चाह रहा था, लेकिन लगातार भारी वर्षा ने मुझे चाकघाट नहीं पहुंचने दिया. त्योंथर की जनता से जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है. आज प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के सभी जिलों में जन औषधि केन्द्रों का शुभारंभ किया है.
विंध्य के विकास के लिये सहायता देने का वादा
- -त्योंथर में पाँच एकड़ जमीन पर स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा.
- -लोनी बाँध तथा इसकी नहरों के जीर्णोद्धार के लिए 507 लाख रुपए के प्राक्कलन को मंजूरी दी गई है. इससे 1656 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी.
- -त्योंथर बांई नहर लिंक परियोजना के लिए भी राशि मंजूर कर दी गई है. इससे 1400 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी.
- – त्योंथर क्षेत्र में 400 एकड़ में औद्योगिक विकास केन्द्र का निर्माण किया जाएगा.
- -गेहूं और धान की भांति अब दुग्ध उत्पादक किसानों को भी बोनस राशि दी जायेगी
- – रीवा में सिंचाई परियोजनाओं के लिए 4 हजार करोड़ रूपये मंजूर
सिंचाई की सुविधा तीन लाख एकड़ से बढ़कर नौ लाख एकड़ में हो जाएगी
समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 9 माह के छोटे से कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं. मुख्यमंत्री ने रीवा में सिंचाई परियोजनाओं के लिए चार हजार करोड़ रुपए मंजूर किए हैं, जिससे जिले में सिंचाई की सुविधा तीन लाख एकड़ से बढ़कर नौ लाख एकड़ में हो जाएगी. रीवा एयरपोर्ट का शीघ्र ही शुभारंभ होने जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से सतना जिले में भी शीघ्र ही नर्मदा नदी का पानी पहुंचेगा. चौरा घाटकी बहुप्रतीक्षित सड़क के निर्माण के लिए टेण्डर मंजूर हो गए हैं. इसका निर्माण शीघ्र शुरू होगा.

