Kamala Harris Called Trump: कमला हैरिस ने ट्रम्प को कॉल कर कहा कि हम स्वस्थ बहस, चर्चा और असहमति जता सकते हैं.
Source : MEDIA
By : DB News Update| Edited By: Prince Awasthi
America President Election 2024: अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने रिपब्लिक पार्टी के कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप का हालचाल जाना है. इसका खुलासा एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में हुआ है. राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैरिस अौर ट्रंप बेशक इन दिनों एक दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं लेकिन चुनाव प्रचार से अलग दोनों एक-दूसरे का हाल-चाल भी जान रहे हैं. मंगलवार (17 सितंबर 2024) को व्हाइट हाउस ने बताया कि कमला ने अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से हाल ही में फोन पर बात की.
उपराष्ट्रपति हैरिस ने राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात की
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, “उपराष्ट्रपति हैरिस ने राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात की और उन पर हमले में उनके सुरक्षित बचने पर खुशी जताई. वहीं, ट्रंप ने भी अमेरिकी टीवी चैनल फॉक्स के एक कार्यक्रम में इस बात की पुष्टि की. ट्रंप ने कार्यक्रम में कहा कि कमला ने कॉल किया था और उनसे बातचीत अच्छी रही. ट्रंप ने कमला की तारीफ भी की.
राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं : हैरिस
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने रविवार को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए जानलेवा हमले के बाद यह जानने के लिए उनसे बात की कि क्या वह ठीक हैं. नेशनल असोसिएशन ऑफ़ ब्लैक जर्नलिस्ट्स के कार्यक्रम में कमला हैरिस ने कहा कि उन्होंने ट्रम्प से कहा, “मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि हमारे देश में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. हम स्वस्थ बहस, चर्चा और असहमति जता सकते हैं और ऐसा करना भी चाहिए, लेकिन उन मुद्दों को हल करने के लिए हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए.’
देश को तबाह कर देगीं कमला हैरिस- ट्रंप
चुनावी भाषण में ट्रंप ने हैरिस पर हमला करते हुए कहा था कि उनकी राय यही है कि उनकी नीतियों से अमेरिका में और भी अवैध लोगों का आना पक्का हो जाएगा. उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि अभी हमारे पास कोई राष्ट्रपति है ही नहीं और कमला हैरिस उससे भी बदतर हैं. वह सैन फ्रांसिस्को की उदारवादी हैं जिन्होंने उस शहर, कैलीफोर्निया को बर्बाद किया और अब अगर चुनी गईं तो हमारे देश को भी तबाह कर देंगीं.
देश की जनता उनके झूठ परेशान- हैरिस
अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करना प्रारंभ कर दिया है. उन्होंने यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि देश की जनता उनके झूठ और ईरान के साथ युद्ध के कारण जीवन-यापन की बढ़ती लागत से परेशान हो चुकी है और अब उनके खिलाफ खड़े होने के लिए तैयार है.
कमला हैरिस ने अमेरिका में नवंबर में होने वाले मध्यावधि कांग्रेस चुनावों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्ध के घरेलू प्रभावों की आलोचना करते हुए कहा, “अमेरिका के लोग इस बात से तंग आ चुके हैं कि उन्हें पेट्रोल और खाद्य पदार्थों में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ युद्ध की वजह से दोनों की कीमतें बहुत अधिक बढ़ गई हैं.”
खर्चे बढ़े लेकिन जीवन में कोई बदलाव नहीं
हैरिस ने अपने संदेश में आगे कहा कि अमेरिकी जनता इस बात से भी परेशान है कि उसे घर का किराया, बच्चों की देखभाल और चिकित्सा संबंधी खर्चों का भुगतान करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. ये सभी खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि लोगों के वेतन में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
अमेरिका के वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी रहीं हैरिस ने जोर देकर कहा कि देश की जनता ट्रंप के झूठ और उनकी निर्दयता से तंग आ चुकी है तथा अब उनके खिलाफ खड़े होने के लिए तैयार है.
इसके बाद नवंबर में होने वाले चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “हमारे पास 21 दिन बाद ऐसे नेताओं को चुनने का अवसर होगा, जो डोनाल्ड ट्रंप की गैर-जिम्मेदार, भ्रष्ट और अक्षम सरकार के कदमों को रोक सकें.”
अमेरिकी जनता में ट्रंप के कामकाज को लेकर असंतोष
ऐसे समय में, जब जनमत सर्वेक्षणों से अमेरिकी जनता में ट्रंप के कामकाज को लेकर असंतोष के संकेत मिल रहे हैं, डेमोक्रेट्स को मध्यावधि कांग्रेस चुनावों में फिर से बहुमत हासिल करने की उम्मीद है. इसके साथ ही वे अमेरिका के राष्ट्रपति के खिलाफ तीसरी बार महाभियोग की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.
