पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 127 रन बनाए, पाक टीम लड़खड़ाते हुए सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची.
- By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
- Asia Cup IND vs PAK : ऑपरेशन सिंदूर के बाद हर भारतीय खफा रहा, इसके बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला गया. हाईबोल्टेज इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से परास्त कर दिया है. पाक टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 127 रन बनाए थे, जवाब में भारतीय टीम ने 25 गेंद शेष रहते लक्ष्य तक पहुंच गई. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-4 में अपनी जगह लगभग पक्की (Asia Cup India Super 4) कर ली है. गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके और बैटिंग में अभिषेक शर्मा ने भारत को धुआंधार शुरुआत दिलाई थी. भारत के 41 रन पर 2 विकेट गिर गए थे. तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी पूर्वक खेला और बतौर कप्तान 56 रन बनाए, वहीं तिलक वर्मा 31 रन बनाकर आउट हो गए.
- तूफानी शुरुआत के साथ भारत आगे बढ़ा
- पाक द्वारा बनाए गए 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया में जबरजस्त जोश देखने को मिला. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की. अभिषेक के ताबड़तोड़ शॉट्स खेलते हुए भारत को चौथे ओवर में ही 40 रन के आंकड़े को पार कर लिया. इसी ओवर में अभिषेक 13 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए. शुभमन गिल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. 10 रन के स्कोर पर वो सैम अय्यूब की गेंद पर चकमा खाकर स्टम्प आउट हो गए.
- 127 रन का मिला था लक्ष्य
- पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए थे, खराब शुरुआत के बावजूद पाक टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई. इंडिया टीम की ओर से कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने कहर बरपाते मिलकर 5 विकेट चटकाए. पाकिस्तान टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साहिबजादा फरहान रहे, जिन्होंने 40 रन बनाए. वहीं शाहीन अफरीदी ने तूफानी अंदाज में 33 रन बनाए. उन दोनों के अलावा कोई भी पाक बल्लेबाज 20 रनों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया.
- 0 रन पर सैम को आउट किया
- भारत-पाकिस्तान मैच की शुरुआत ही पहले विकेट के साथ हुई. हार्दिक पांड्या ने मैच की पहली ऑफिशियल गेंद पर सैम अय्यूब को ‘0’ के स्कोर पर आउट कर दिया. यह एशिया कप 2025 में लगातार दूसरी बार सैम अय्यूब गोल्डन डक का शिकार हुए. अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस को 3 रन के स्कोर पर पैवेलियन भेज दिया. ओमान के खिलाफ 63 रन बनाने वाले मोहम्मद हारिस और कप्तान सलमान आगा भी फ्लॉप रहे.

