By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: वेस्टइंडीज ने यूएसए को 9 विकेट से चटाई धूल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > वेस्टइंडीज ने यूएसए को 9 विकेट से चटाई धूल
Sport

वेस्टइंडीज ने यूएसए को 9 विकेट से चटाई धूल

DB News
Last updated: 12/04/2026 9:39 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

शाई होप ने गेंदबाजों की निकाली हवा, 2 मैच खेले हैं और दोनों जीते हैं. उसके पास 4 पॉइंट्स हैं. वेस्टइंडीज ने 2 मैच खेले और 1 जीता.

Source : DB News Update

Contents
शाई होप ने गेंदबाजों की निकाली हवा, 2 मैच खेले हैं और दोनों जीते हैं. उसके पास 4 पॉइंट्स हैं. वेस्टइंडीज ने 2 मैच खेले और 1 जीता.शाई होप का तूफानी प्रदर्शन –जीत के बाद वेस्टइंडीज को पॉइंट्स टेबल में फायदा –रोस्टन चेज़ गेंदबाज़ी में अहम भूमिका निभाते हैंइंडीज के खिलाफ 170-180 रन का स्कोर अच्छाविकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करने की कोशिश

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने यूएसए को टी20 विश्वकप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में बुरी तरह से हरा दिया है. यूएसए ने पहले बैटिंग करते हुए 129 रनों का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने शाई होप की विस्फोटक बैटिंग के दम पर 10.5 ओवरों में मैच जीत लिया. होप ने 39 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए. निकोलस पूरन ने भी दमदार प्रदर्शन किया. इससे पहले बॉलिंग में रोस्टन चेज और आंद्रे रसेल ने कमाल दिखाया था. यूएसए के लिएएंड्रीज गौस ने 29 रनों की पारी खेली.
दरअसल यूएसए ने पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवरों में ऑलआउट होने तक 128 रन बनाए. इस दौरान गौस ने 16 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 29 रन बनाए. नीतीश कुमार ने 19 गेंदों में 20 रन बनाए. कप्तान एरोन जोन्स 11 रन बनाकर आउट हुए. यूएसए की पारी के दौरान वेस्टइंडीज के लिए रसेल ने 3 विकेट झटके. उन्होंने 3.5 ओवरों में 31 रन दिए. अल्जारी जोसेफ ने 4 ओवरों में 31 रन देकर 2 विकेट लिए. रोस्टन चेज ने 4 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट लिए.

शाई होप का तूफानी प्रदर्शन –

यूएसए के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 10.5 ओवरों में मैच खत्म कर दिया. उसके लिए होप और जोनसन चार्ल्स ओपनिंग करने आए. इस दौरान चार्ल्स 15 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें हरमीत सिंह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. लेकिन होप अंत तक टिके रहे. उन्होंने 39 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए. इस दौरान 8 छक्के और 4 चौके लगाए. निकोलस पूरन ने नाबाद 27 रन बनाए. उन्होंने 12 गेंदों में 1 चौका और 3 छक्का लगाया.

जीत के बाद वेस्टइंडीज को पॉइंट्स टेबल में फायदा –

अगर सुपर 8 के ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इसमें दक्षिण अफ्रीका टॉप पर है. उसने 2 मैच खेले हैं और दोनों जीते हैं. उसके पास 4 पॉइंट्स हैं. वेस्टइंडीज ने 2 मैच खेले और 1 जीता. उसके पास 2 पॉइंट्स हैं. वह दूसरे नंबर पर है. इंग्लैंड तीसरे नंबर पर है. उसके पास भी 2 पॉइंट्स हैं. लेकिन वेस्टइंडीज का नेट रन रेट बेहतर है. इस वजह वह इंग्लैंड से ऊपर है.

रोस्टन चेज़ गेंदबाज़ी में अहम भूमिका निभाते हैं

वेस्ट इंडीज के विजयी कप्तान रोवमैन पॉवेल का कहना है कि यह उनके लिए एक खास जीत है और कैरेबियन में क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले बारबाडोस में इसे हासिल करना इसे और भी बेहतर बनाता है। उन्होंने आगे कहा कि रोस्टन चेज़ गेंदबाज़ी में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शाई होप की भी प्रशंसा की, जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम की ताकत बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला बहुत अच्छा होना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि बारबाडोस में क्रिकेट खेलना खास होता है क्योंकि प्रशंसक हमेशा उनका समर्थन करने के लिए आते हैं।

इंडीज के खिलाफ 170-180 रन का स्कोर अच्छा

अमेरिका के कप्तान आरोन जोन्स का कहना है कि यह उनके लिए एक कठिन मैच था। उन्होंने आगे कहा कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ 170-180 रन का स्कोर अच्छा माना जा रहा था। उन्होंने बताया कि बीच के ओवरों में विकेट गिरने से उन्हें नुकसान हुआ और बचाव करते हुए उन्होंने शुरुआती विकेट लेने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि वे इस पर विचार करेंगे और इंग्लैंड के खिलाफ अगले मैच में और भी मजबूत होकर वापसी करेंगे और उन्हें उम्मीद है कि वह मैच अच्छा होगा। अंत में उन्होंने कहा कि प्रशंसक शानदार थे और यहां उन्हें इतना समर्थन देखकर अच्छा लगा।

विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करने की कोशिश

रोस्टन चेज़ को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि घरेलू दर्शकों और परिवार के साथ रहते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करना उन्हें बेहद खुशी की बात है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करने की कोशिश की और इसका उन्हें अच्छा परिणाम मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें पॉइंट फील्डिंग करना पसंद है क्योंकि इससे उन्हें खेल में बने रहने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि उन्हें बारबाडोस में खेलना अच्छा लगता है और घर पर खेलना एक सुखद अनुभव है। अंत में उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य और उद्देश्य विश्व कप जीतना है और इसके लिए उन्हें अपने सामने आने वाली हर टीम को हराना होगा।

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘कल्कि 2898 एडी’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज
Next Article इन राशियों वाले लोग दिल से बहुत मासूम और सच्चे होते हैं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?