शिवजी के आभूषण उनको काफी प्रिय हैं. जानिए शिवजी के आभूषणों के महत्व और इन्हें घर में रखने से क्या होता है?
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Lord Shiva ornaments: हिंदू धर्म में शिव भगवान के आभूषणों का काफी महत्व होता है. घर में शिव भगवान के आभूषण रखने से लाभ मिलने के साथ ही उनकी कृपा भी प्राप्त होती है. शिवजी के आभूषण उनको काफी प्रिय हैं. शिवजी के प्रत्येक आभूषण का अर्थ जीवन निर्वाह से संबंधित है.
ये हैं प्रिय आभूषण
नंदी-
शिव भगवान का बैल जिसे नंदी कहते हैं, ये सदैव भगवान शिव के पास रहता है. नंदी महाराज पर शिव की सवारी होने का मतलब शिव हमेशा धर्म पर सवार रहते हैं. घर में नंदी भगवान की छोटी सी मूर्ति रखने से आपके घर में कभी भी बुरी शक्ति प्रवेश नहीं करती है.
चंद्रमा-
चंद्रमा का संबंध मन और शीतलता से होता है. शिव भगवान के सिर पर चंद्रमा विराजमान है. शिवजी के सिर पर चंद्रमा का मतलब है कि, मन को कभी भी अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि मन चंचल होता है. हालांकि घर में धातु से बना चंद्रमा रखने से मन शांत और खुश रहता है.
डमरू-
शिवजी के आभूषणों में उनके डमरू का भी काफी महत्व होता है. डमरू ब्रह्मांड का प्रतिनिधित्व करता है. घर में डमरू रखने से चीजें कभी भी हालात से बाहर नहीं जाएगी.
त्रिशूल-
शिवजी का त्रिशूल तीन गुणों सत, रज और तम का प्रतिनिधित्व करता है. शिवजी के इस आभूषण का अर्थ ये तीनों ही गुण शिव के अधीन हैं. घर में त्रिशूल रखने से मन, मस्तिष्क और शरीर ऊर्जावान रहते हैं.
सांप-
शिवजी के आभूषणों में सांप भी शामिल है, हालांकि सांप सावधानी और सचेत का भी प्रतीक होता है. सांप को धारण कर शिव ये संदेश देते हैं कि शिव हमेशा सचेत अवस्था में रहते हैं. घर में सांप की आकृति रखने से शत्रु से छुटकारा मिलता है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

