नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा में मां नर्मदा की भव्य महाआरती और मातृशक्ति की गोद भराई का कार्यक्रम हुआ.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Narmada Panchkoshi Parikrama Yatra: मध्य प्रदेश जबलपुर में कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. कार्तिक पूर्णिमा बुधवार 5 नवंबर को सुबह 4:00 बजे नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे और संकीर्तन करते व गीत गाते हुए नर्मदे हर के उद्घोष के साथ नर्मदा परिक्रमा की. कई श्रद्धालु छोटे-छोटे समूहों में निकले. भगवा झंडा लेकर भक्त परिक्रमा कर रहे थे.
468वीं पंचकोशी परिक्रमा
नर्मदा परिक्रमा लंबे समय से की जा रही है. नर्मदा महाआरती के संस्थापक व परिक्रमा के अध्यक्ष डॉ सुधीर अग्रवाल ने बताया कि यह 468वीं नर्मदा परिक्रमा है. मां नर्मदा की श्री शैलम तीर्थ क्षेत्र से आई 1.25 लाख बातियों की आरती से नर्मदा मैया की महाआरती की गई. परिक्रमा संचालक भगवान श्री हनुमान जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति में संतों एवं देश के शहीद परिवारों के सानिध्य में पंचकोसी परिक्रमा निकाली जा रही है. इसमें हनुमान चालीसा के पाठ करते हुए श्रद्धालु परिक्रमा में शामिल हुए.
किन्नर अखाड़ा रहा शामिल
किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पूज्य पुष्पानंद गिरी माताजी शहीद परिवार के श्रीमद प्रभाकर नरसिंह राव राजे पूज्य जगद्गुरु नरसिंहदेवाचार्य महाराज, दंडी स्वामी कालिकानंद सरस्वती महाराज, स्वामी गिरिशानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर राधे चैतन्य जी महाराज, स्वामी प्रकाशनंद महाराज, स्वामी पुरुषोत्तमनंद महाराज, रोहित दुबे, देवेंद्र त्रिपाठी, संतोष शास्त्री, मैत्री दीदी, पगलानंद महाराज, राम भारती महाराज, सुरेन्द्र नाथ महाराज के नेतृत्व में निकाली गई.
बैंड दल और दुलदुल घोड़ी रही आकर्षण का केन्द्र
सैकड़ो की संख्या में टोली बनाकर संकीर्तन करते नर्मदे हर से अंकित भगवा ध्वज का गुणगान करते दुलदुल घोड़ी और डीजे बैंड दल चल रहे थे. यह भक्तों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहे.
यहां से निकाली गई परिक्रमा
पंचकोशी परिक्रमा पंचवटी 64 योगिनी, धुआंधार गोपालपुर होते हुए लम्हेटाघाट में नाव द्वारा पार कर शनि मंदिर होते हुए डुडुवारा- इमलिया, न्यू भेड़ाघाट से सरस्वती घाट नाव द्वारा नर्मदा जी को पार कर हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट तक निकाली गई और यहां विशाल भंडारे के साथ नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा का समापन हुआ.
प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त
लम्हेटाघाट एवं सरस्वती घाट में 30-30 नाव मोटर वोट की व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को पार कराया गया. परिक्रमा मार्ग में नगर परिषद भेड़ाघाट, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, होमगार्ड, पीडब्लूडी, विद्युत मंडल, एनसीसी, एनएसएस के बच्चों का विशेष सहयोग रहा.
हरे कृष्णा आश्रम के अलावा रास्ते में जम्मू-कश्मीर की अमरनाथ की तर्ज पर भंडारे किए गए, जिसमें नरेंद्र अग्रवाल उदय भान सिंह वीरेंद्र पटेल गोपाल रेस्टोरेंट के द्वारा इसके अलावा छोटे बड़े 51 भंडारे का आयोजन किया गया.
हरे कृष्णा आश्रम में प्रसाद सवरूप बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण परम पूज्य स्वामी रामचंद्र दास जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है. इस अवसर पर शरद अग्रवाल, मनमोहन, योगेंद्र दुबे, श्याम मनोहर पटेल, पप्पू चौबे, मनोज गुलाबबनी, विनोद दीवान, मोहित तिवारी, देवेंद्र नेमा, सत्य प्रकाश नामदेव, दुर्गा पटेल, गुड्डू नेता, निर्मल कुर्मी, मनीष पटेल, पवन साहू सहित अन्य श्रद्धालु-भक्तों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन नर्मदा महाआरती के संस्थापक एवं परिक्रमा के संरक्षक डॉ सुधीर अग्रवाल ने किया.

