धनखड़ ने 222 नंबर सीट से नोटों की गड्डी मिलने की बात कही. यह सीट अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट है. खड़गे ने कहा कि जांच होने तक किसी सदस्य का नाम न लें.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Cash in Parliament: राज्यसभा में 500 रुपए का बंडल (50 हजार रुपए) मिलने पर जमकर हंगामा हुआ. सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि सदन में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से 50 हजार रुपए का बंडल बरामद हुआ. सिंघवी ने सफाई दी कि ₹500 का एक नोट लेकर राज्यसभा जाता हूं. हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जांच से पहले किसी का नाम लेना ठीक नहीं है.
जांच हो: BJP
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, ‘कांग्रेस नेताओं के पास इतना पैसा है कि वे संसद में बेंच पर बचे हुए पैसे का हिसाब लेने की भी जहमत नहीं उठाते. वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मामले की जांच होने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.
अडाणी मुद्दे से ध्यान हटाने की साजिश: कांग्रेस
कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि बेंच से बरामद नोट अडाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने की साजिश है. अगर कोई जेब में 50,000 रुपए रखता है तो यह कोई अपराध नहीं है. कांग्रेस नेताओं ने भी जगदीप धनखड़ से मामले की जांच करवाने की मांग की है.

