By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सरकार ने BCCI से कहा- पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम INDIA
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > सरकार ने BCCI से कहा- पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम INDIA
Sport

सरकार ने BCCI से कहा- पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम INDIA

DB News
Last updated: 11/04/2026 11:40 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

तस्वीरें BCCI सचिव जय शाह और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की हैं. सभी मैच लाहौर में कराने और मैच के बाद खिलाड़ियों को भारत भेजने का प्रस्ताव था.

Source : DB News Update

Contents
तस्वीरें BCCI सचिव जय शाह और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की हैं. सभी मैच लाहौर में कराने और मैच के बाद खिलाड़ियों को भारत भेजने का प्रस्ताव था.PCB नहीं माना तो भारत टूर्नामेंट के लिए तैयार16 साल से पाकिस्तान नहीं गई टीम इंडियाICC ने भारत को मेजबानी सौंपी तो सरकार की ओर से पूरा सपोर्ट मिलेगासभी मैच लाहौर में कराने और मैच के बाद खिलाड़ियों को भारत भेजने का प्रस्ताव

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

India Teem : केंद्र सरकार ने BCCI से साफ कह दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी. BCCI सूत्र के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगर हाइब्रिड मॉडल के लिए नहीं माना तो भारत टूर्नामेंट नहीं खेलेगा. ICC ने आज मीटिंग बुलाई है, जिसमें वेन्यू को लेकर फाइनल फैसला लिया जाएगा. सरकार ने BCCI से कहा है कि वह मजबूती से अपना पक्ष रखे. चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी में शुरू होगी. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, “यह आईसीसी का टूर्नामेंट है और बीसीसीआई ने आईसीसी को बता दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जायेगी. यह आईसीसी पर निर्भर करेगा कि वो मेजबान देश को इसके बारे में सूचित करे और फिर टूर्नामेंट का कार्यक्रम तय करे. आमतौर पर टूर्नामेंट शुरू होने से 100 दिन पहले कार्यक्रम की घोषणा की जाती है.”

PCB नहीं माना तो भारत टूर्नामेंट के लिए तैयार

भारत सरकार ने कहा है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी करवाने से मना किया तो भारत इसकी मेजबानी करेगा. अगर ICC ने भारत को मेजबानी सौंपी तो सरकार की ओर से पूरा सपोर्ट मिलेगा. इतना ही नहीं, चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए भारत आने वाली टीमों के प्लेयर्स को वीजा मिलने में भी दिक्कत नहीं आएगी.

16 साल से पाकिस्तान नहीं गई टीम इंडिया

टीम इंडिया ने 2007 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. 2008 में मुंबई पर आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया. तब से दोनों टीमें ICC और ACC के टूर्नामेंट में ही खेलती हैं. 2013 के बाद से दोनों टीमें 13 वनडे और 8 टी-20 मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेल चुकी हैं. हालांकि पाकिस्तान की टीम पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी.

एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान 2025 चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में कराने को तैयार नहीं है. हालांकि, पाकिस्तान की इस जिद का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि आईसीसी भी भारत को पाकिस्तान जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है.

2025 चैपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होना है. वहीं इसका फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाना है. टूर्नामेंट का आगाज पाकिस्तान में होना है, लेकिन यह हाइब्रिड मॉडल से खेला जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से साफ इनकार कर दिया है.

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि उनके बोर्ड को बीसीसीआई से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन मूल आयोजक होने के नाते ताजा घटनाक्रम के बारे में पाकिस्तान को सूचित करने का विशेषाधिकार आईसीसी का है.

ICC ने भारत को मेजबानी सौंपी तो सरकार की ओर से पूरा सपोर्ट मिलेगा

PCB नहीं माना तो भारत टूर्नामेंट के लिए तैयार सरकार ने यह तक कह दिया है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी करवाने से मना किया तो भारत इसकी मेजबानी करेगा। अगर ICC ने भारत को मेजबानी सौंपी तो सरकार की ओर से पूरा सपोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं, चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए भारत आने वाली टीमों के प्लेयर्स को वीजा मिलने में भी दिक्कत नहीं आएगी.

सभी मैच लाहौर में कराने और मैच के बाद खिलाड़ियों को भारत भेजने का प्रस्ताव

PCB ने कहा था- लाहौर में सभी मैच खेले भारत PCB ने भारत के सभी मैच लाहौर में कराने और मैच के बाद खिलाड़ियों को भारत भेजने का प्रस्ताव रखा था। भारत ने इसे मना कर दिया, जिसके बाद PCB ने हाइब्रिड मॉडल अपनाने से भी इनकार कर दिया। टीम इंडिया 2008 के दौरान मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान नहीं गई है। सुरक्षा कारणों से ICC ने इस दौरान पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट को बैन भी कर दिया था।

पाकिस्तान ने स्टेडियम को रेनोवेट कराया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर लगातार तैयारी कर रहा है। PCB ने तीनों स्टेडियम का काम तकरीबन पूरा कर लिया है। उन्होंने लाहौर, कराची और रावलपिंडी स्टेडियम के रेनोवेशन पर 12.5 बिलियन पाकिस्तान रुपए खर्च किए हैं.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIndia TeemJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article अमित शाह से शिंदे की क्या हुई डील, जानें…सरकार की तस्वीर अभी भी नहीं हुई साफ!
Next Article हेमंत सोरेन झारखंड के CM बने
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?