नगरीय प्रशासन भोपाल के पत्र का जवाब देने में कर रहे आनाकानी
By : DB News Update | Edited By : सुप्रिया
MP News. जबलपुर. नगर निगम में 3 साल से मलाईदार पदों पर बैठे प्रभारी अिधकारी जल्द हटाए जाएँगे, इसको लेकर नगरीय प्रशासन विभाग का फरमान आ चुका है। निगम अिधकारी भोपाल से भेजे गए पत्र का जवाब नहीं दे पा रहे हैं, क्योंकि नगर निगम का हर विभाग प्रभारी अिधकारी के हवाले है। किसी भी संवैधानिक पद पर अधिकृत अिधकारी की पदस्थापना नहीं है, लिहाजा नगर निगम के उच्च अिधकारी भोपाल नगरीय प्रशासन विभाग को जानकारी मुहैया कराने में आनाकानी कर रहे हैं,
जबकि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 3 साल से ज्यादा समय तक जमे अिधकारियों की सूची मँगाने के लिए दो से तीन बार पत्राचार किया जा चुका है, इसके बाद भी जबलपुर नगर निगम जानकारी नहीं भेज रहा है। इस संबंध में स्मरण पत्र भी भेजा गया है, फिर भी अिधकारियों ने संज्ञान नहीं लिया है।
3 साल से जमे प्रभारियों की माँगी है सूची
नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल ने 3 साल से ज्यादा समय तक किन-किन विभागों में अिधकारी जमे हैं? उनकी सूची माँगी है, लेकिन नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के द्वारा जानकारी नहीं दी जा रही है। इसके पीछे प्रमुख वजह यह बताई जा रही है कि नगर निगम में जितने भी विभाग हैं, उन सभी विभागों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी जमे हुए हैं। सभी कर्मचारी कोई न कोई रसूखदार राजनीतिक प्रतिनिधि से जुड़ा हुआ है। उनसे उच्च अिधकारी पंगा नहीं लेना चाहते हैं, इसी कारण भोपाल जानकारी भेजने में लेटलतीफी कर रहे हैं।
दोनों पत्राें का नहीं दिया गया जवाब
नगरीय प्रशासन विभाग के उप सचिव के हस्ताक्षर से 29 जुलाई 2024 को एक पत्र भेजा गया था, उसका जवाब नहीं दिए जाने के बाद आयुक्त के हाथों 7 अगस्त 2024 को दोबारा पत्र भेजा गया है। इस पत्र में स्पष्ट रूप से बड़े अक्षरों में सर्वोच्च प्राथमिकता लिखकर भेजा गया है। इसके बाद भी नगर निगम के द्वारा जानकारी अभी तक नहीं भेजी गई है।
13 बिंदुओं में माँगी गई है जानकारी
नगरीय प्रशासन विभाग से प्रभारी अधिकारियों की सूची के साथ 13 बिंदुओं पर जानकारी देने के लिए पत्र आया है। सभी प्रभारी अिधकारी की पदस्थापना से लेकर अभी तक किए गए कार्यों का विवरण भी देना है। इन्हीं 13 बिंदुओं को बनाने में नगर निगम अिधकारियों के पसीने छूट रहे हैं। जबलपुर नगर निगम का स्थापना विभाग पहले से ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हवाले है। उनसे प्रभारी अिधकारियों की जानकारी बनाने की उम्मीद ही नहीं की जा सकती है। ऐसे में नगरीय प्रशासन विभाग के पत्र को कितनी तवज्जो दी जा रही है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
कार्यालयवार सूची बनाकर भेजने के निर्देश
पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि स्थापना विभाग, स्वच्छता विभाग, कॉलोनी सेल, नक्शा विभाग, राजस्व विभाग, जल विभाग, लोक कर्म विभाग, जनसंपर्क विभाग सहित अन्य जितने भी विभाग हैं, उन सभी को प्रभारी अिधकारी की जानकारी एकत्रित करनी है और उसे निर्धारित 31 जुलाई 2024 की स्थिति में भेजने के निर्देश िदए गए हैं। लेकिन जबलपुर नगर निगम में ये सभी विभाग प्रभरियों के ही भरोसे हैं, किसी भी विभाग में कैडर के अनुसार पदस्थापना नहीं की गई है। लिहाजा जानकारी मुहैया कराने में निगम अिधकारी पसीना छोड़ रहे हैं।

