यात्रा के समापन के मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी अगली पदयात्रा का भी ऐलान कर दिया. ये यात्रा 2025 में वृंदावन से दिल्ली तक निकलेगी.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Pandit Dhirendra Krishna Shastri Padyatra: बागेश्वर धाम पीठ के पीठाधीश्वर संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिन्दू जोड़ो यात्रा का आज ओरछा में समापन हो गया. इस अवसर पर बाबा ने कहा कि “हमने संकल्प लिया है कि कथा और दरबार थोड़ा कम करेंगे, लेकिन हिंदू एकता और जाती-पाती, ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म करने के लिए सड़क पर उतरेंगे. जब तक देश एक नहीं होगा, हिंदू एक नहीं होगा, जब तक भगवा ध्वज नहीं लहराएगा, जब तक हिंदू पूर्ण रूप से नहीं जागेगा, जब तक हिंदू के खून में कट्टर हिंदुत्व का उबाल नहीं होगा तब तक हम इस देश के लिए अपने आप को समर्पित कर देंगे.”
वृंदावन से दिल्ली तक निकालेंगे यात्रा
हिंदू जोड़ो सनातन यात्रा के समापन के मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी अगली पदयात्रा का भी ऐलान कर दिया. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया की वो 2025 में वृंदावन से देश की राजधानी दिल्ली तक एक और यात्रा निकालेंगे.

