By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: CWC की मीटिंग में राहुल गांधी ने कहा-खरगे जी चाबुक चलाइए
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > CWC की मीटिंग में राहुल गांधी ने कहा-खरगे जी चाबुक चलाइए
Politics

CWC की मीटिंग में राहुल गांधी ने कहा-खरगे जी चाबुक चलाइए

DB News
Last updated: 23/10/2026 9:51 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद संगठन में सुधार के मिल रहे संकेत

Source : MEDIA

Contents
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद संगठन में सुधार के मिल रहे संकेत‘हौसला ना खोने की अपील की’‘गुटबाजी और अनुशासन को लेकर दी नसीहत’जवाबदेही तय करने की बात हो -राहुल गांधी की सलाहये नतीजे हमारे लिए संदेश हैंबयानबाजी का सिलसिला बंद करें-खरगेनतीजों में बदलना सीखना होगाकौन-कौन बैठक में था?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Congress Working Committee: विधानसभा चुनाव में लगे झटकों के बाद बुलाई गई कांग्रेस वर्किंग कमिटी में संगठन को लेकर मंथन हुआ साथ ही चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए. पार्टी ने ईवीएम समेत पूरी चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया.

इसके अलावा संगठन में सुधार के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही गई. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जवाबदेही के मद्देनजर चाबुक चलाने तक को कह दिया.

‘हौसला ना खोने की अपील की’

सूत्रों के मुताबिक बैठक में राहुल गांधी ने नेताओं से हौसला ना खोने की अपील की. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि केवल ईवीएम सवालों के घेरे में नहीं है, पूरी चुनावी व्यवस्था शक के दायरे में है और चुनाव आयोग निष्पक्ष भूमिका नहीं निभा रहा है.

‘गुटबाजी और अनुशासन को लेकर दी नसीहत’

सीडब्लूसी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुटबाजी और अनुशासन को लेकर नसीहत दी. मल्लिकार्जुन खरगे ने कठोर फैसले लेने और संगठन में बदलाव की बातें की. बैठक में एक दिलचस्प वाक्या तब हुआ जब चुनावी जवाबदेही और संगठन के फैसलों में होने वाली देरी का जिक्र करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि व्यवस्था ठीक करने के लिए मुझे चाबुक चलाना पड़ेगा. समर्थन के अंदाज में राहुल गांधी तुरंत बोले, खरगे जी चाबुक चलाइए!

जवाबदेही तय करने की बात हो -राहुल गांधी की सलाह

सूत्रों ने बताया कि जब चुनावों को लेकर जवाबदेही तय करने की बात हो रही थी तो राहुल गांधी ने कहा, ‘‘खरगे जी, चाबुक चलाइए.” कार्य समिति की बैठक में दिए अपने अपने संबोधन में खरगे ने कहा कि पार्टी नेताओं को अनुशासन का सख्ती से पालन करना चाहिए और पार्टी को पुराने ढर्रे की राजनीति से हर बार सफलता नहीं मिल सकती. कांग्रेस और उसके सहयोगियों को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले उसे हरियाणा में भी आश्चर्यजनक हार का सामना करना पड़ा था.

ये नतीजे हमारे लिए संदेश हैं

खरगे ने कार्य समिति की बैठक में कहा, ‘‘हमें तुरंत चुनावी नतीजों से सबक लेते हुए संगठन के स्तर पर अपनी सभी कमजोरियों और खामियों को दुरुस्त करने की जरूरत है. ये नतीजे हमारे लिए संदेश हैं.” उन्होंने कई प्रदेशों में पार्टी के भीतर गुटबाजी की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘सबसे अहम बात जो मैं बार-बार कहता हूं कि आपसी एकता की कमी और एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी हमें काफी नुकसान पहुंचाती है.

बयानबाजी का सिलसिला बंद करें-खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जब तक हम एक होकर चुनाव नहीं लड़ेंगे, आपस में एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी का सिलसिला बंद नहीं करेंगे, तो अपने विरोधियों को राजनीतिक शिकस्त कैसे दे सकेंगे? उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए जरूरी है कि हम सख्ती से अनुशासन का पालन करें. हर हालत में एकजुट रहना है. पार्टी के पास अनुशासन का भी हथियार है, लेकिन हम नहीं चाहते कि अपने साथियों को किसी बंधन में डालें.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सबको ये सोचने की दरकार है कि कांग्रेस पार्टी की जीत में ही हम सबकी जीत है और हार में हम सबकी हार है. पार्टी की ताकत से ही हमारी ताकत है.”

नतीजों में बदलना सीखना होगा

खरगे ने कहा, ‘‘चुनावों में माहौल हमारे पक्ष में था, लेकिन केवल माहौल पक्ष में होने भर से जीत की गारंटी नहीं मिल जाती. हमें माहौल को नतीजों में बदलना सीखना होगा. क्या कारण है कि हम माहौल का फायदा नहीं उठा पाते?” उन्होंने जोर देते हुए कहा, ‘‘हमें पर्याप्त मेहनत करने के साथ समयबद्ध तरीके से रणनीति बनानी होगी. हमें अपने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा. हमें मतदाता सूची बनाने से लेकर वोट की गिनती तक रात-दिन सजग, सचेत और सावधान रहना होगा. हमारी तैयारी आरंभ से मतगणना तक ऐसी होनी चाहिए कि हमारे कार्यकर्ता और ‘सिस्टम’ मुस्तैदी से काम करें.’

कौन-कौन बैठक में था?

पार्टी ने चुनावी प्रदर्शन और संगठन के मामलों पर विचार के लिए एक आंतरिक समिति गठित करने का फैसला भी किया है. बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और पार्टी के कई अन्य नेता शामिल हुए. करीब साढ़े चार घंटे तक चली मैराथन बैठक में 81 नेताओं ने हिस्सा लिया.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article व्यापार-व्यवसाय में आप किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते हैं,, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article हिंदू यात्रा का ओरछा में समापन, भक्तों को संबोधित करते हुए बागेश्वर महाराज ने कहा- ‘जब तक हिंदू पूरी तरह से…’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?