झारखंड:
झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। वह जेल से बाहर आ गए। फैसले के बाद सोरेन के सरकारी आवास में मिठाई बांटी गईं। हेमंत को इस मामले में 31 जनवरी की रात ED ने गिरफ्तार किया था। जमानत याचिका पर 13 जून को सुनवाई पूरी हो चुकी थी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

