Anant-Radhika First Wedding Pics: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज शादी के बंधन में बंध गए हैं. अब शादी के बाद अब न्यूली वेड कपल की शादी की तस्वीरें हैं.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By- Supriya
Anant-Radhika First Wedding Pics: अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की शादी देश और दुनिया को नया संदेश दे रही है. इनकी शादी में वह तमाम शादी की रश्में और विधियां अपनाई गई हैं, जो हिंदू संस्कृति में अपनाई जाती हैं. इस शादी में दुनिया भर के लोग सम्मिलत हुए और हिंदू रीति-रिवाज की शादी देखकर भावविभोर हो गए. बतादें कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात 12:30 बजे के बीच इन दोनो कपल की शादी संपन्न हुई. दूल्हा-दुल्हन के लुक की बात करें तो जहां लाल रंग की शेरवानी में अनंत अंबानी काफी जच रहे हैं तो वहीं व्हाइट कलर के लहंगे में राधिका मर्चेंट बला की खूबसूरत दिख रही हैं. अनंत ने अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी कर ली है. कपल आज सात फेरे लेकर सात जन्मों के लिए एक-दूजे का हो गया है. शादी के बाद अनंत-राधिका की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं जिसमें दूल्हा-दुल्हन इतने जच रहे हैं कि उनसे नजरें हटाना मुश्किल है.
शादी के लिए राधिका ने डिजाइनर अबू जानी संदीप के ‘पैनेतर’ कलेक्शन का लहंगा पहना. व्हाइट लहंगे के साथ रेड दुपट्टा लिए अंबानी फैमिली की छोटी बहू बला की खूबसूरत दिख रही थीं. उनका ये गुजराती ब्राइडल लुक उनपर खूब जच रहा है.
शादी के पहले अंबानी फैमिली ने दिए पोज
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज धूमधाम से जियो वर्ल्ड सेंटर में वैदिक रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे हैं. शाम 4 बजे ही अनंत अपनी दुल्हनिया की बारात लेकर एंटीलिया से रवाना हो गए थे. बाजे-गाजे के साथ दूल्हे राजा वेडिंग वेन्यू पहुंचे जहां उन्होंने पूरी फैमिली के साथ जमकर पोज दिए.
अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे थे ये सितारे
राधिका-अनंत की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगा. जैकी श्रॉफ, सलमान खान, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान और खुशी कपूर जैसे सितारों ने शादी में शिरकत की. म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, डायरेक्टर एटली कुमार, धोनी विथ फैमिली, हार्दिक पांड्या जैसे हस्तियां भी शादी में शामिल हुईं.
प्यार और समझदारी से इस वादे की अहमियत को बता रहे हैं
अनंत-राधिका भी प्यार और समझदारी से इस वादे की अहमियत को बता रहे हैं और, उन्होंने अपनी शादी के दिन एक-दूसरे से घर को लेकर वादा किया है. कस्मों और वादों की अहमियत हर एक रिश्ते में होती है जब दो लोग निभाने की सोचते हैं तो उनकी लाइफ खुशियां से भर जाती है इसलिए हम इस वादे के बारे में बात कर रहे हैं.
7 फेरों के अलावा लिखित प्रतिज्ञा का एक-दूसरे को देते हैं
अनंत राधिका की शादी के समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें दोनों 7 फेरों के अलावा लिखित प्रतिज्ञा का एक-दूसरे को देते हैं. राधिका कहती हैं कि हमारा घर सिर्फ एक जगह नहीं होगा, यह हमारे प्यार और एकजुटता की भावना होगी. यह वहीं होगा जहां हम हैं, यह वहीं होगा जहां हम एक साथ होंगे.’
राधिका मर्चेंट के इस वादे को सुनने के बाद अनंत अंबानी ने भी उनसे वादा किया. कहा- ‘राधिका, श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से वादा करता हूं कि हम घर को एक साथ अपने सपनों का घर बनाएंगे. हमारा घर सिर्फ एक जगह नहीं होगा बल्कि यह प्यार की भावना होगी, चाहे हम कहीं भी हों.’
एक साथ रहकर घर बनाना अहम है
कई फोटो और वीडियो में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अपने वादे में सपनों का घर बनाने की बात कही है. और, घर प्यार, समझदारी के साथ विश्वास से बनता है. इंसान कितना भी अमीर क्यों न बन जाए, लेकिन जब तक भावनाएं नहीं जुड़ेंगे, एकता नहीं होगी तो घर सिर्फ एक बिल्डिंग बनकर रह जाएगा. इसलिए एक साथ रहकर घर बनाना अहम है. यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए संदेश है.




