By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!
Business

Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!

DB News
Last updated: 02/05/2026 11:46 AM
DB News
Share
6 Min Read
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस में हो सकता है इजाफा
SHARE

ईरान युद्ध को लेकर असमंजस की स्थिति के चलते वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4-5 रुपए प्रति लीटर की हो सकती है वृद्धि.

Source : MEDIA

Contents
ईरान युद्ध को लेकर असमंजस की स्थिति के चलते वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4-5 रुपए प्रति लीटर की हो सकती है वृद्धि.पेट्रोल-डीजल महंगा होने का प्रमुख कारणखेती-किसानी से लेकर मॉल ढुलाई पर पड़ेगा असररसोई गैस सिलेंडर भी हो सकता है महंगा40 से 50 रुपये बढ़ सकते हैं एलपीजी के रेटहोटल-रेस्टॉरेंट से लेकर घर का खाना भी हो जाएगा महंगामहंगाई को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Petrol-Diesel Price Today: कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने के कारण एक ओर जहां होटल, रेस्टॉरेंट के जायके का स्वाद बिगाड़ दिया है. वहीं अब खबर यह आ रही है कि जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ा दिए जाएंगे. यह खबर आम आदमी की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं. मीडिया में चल रहीं खबरों के अनुसार सरकारी सूत्र बता रहे हैं कि जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दामों पर 4 से 5 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि कर दी जाएगी. इसका प्रमुख कारण यह बताया जा रहा है कि तेल कंपनियां घाटे में चल रही हैं. इसी कारण सरकार ईंधन की कीमतों में संशोधन पर गंभीरता से विचार-विमर्श चल रहा है. अगर ऐसा होता है तो इसका असर सीधे तौर पर माल ढुलाई और आम आदमी के सफर की लागत पर पड़ना तय है. जिसके चलते न केवल तेल महंगा होगा, बल्कि सब्जी से लेकर दूध तक, हर चीज महंगी हो जाएगी.

पेट्रोल-डीजल महंगा होने का प्रमुख कारण

दरअसल लंबे समय से ईरान, ईराक और अमेरिका वॉर चल रहा है. अभी अस्थिरता का माहौल है. इसी कारण होर्मुज के रास्ते से तेल लेकर आवागमन करने वाले जहाज रोक दिए गए हैं. इसी संकट के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए दिन उतार-चढ़ाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता देखने को मिल रही है. तेल कंपनियां लंबे समय से अपने घाटे की भरपाई करने के लिए कीमतों में इजाफे का दबाव बना रही हैं. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह फैसला किसी भी वक्त लिया जा सकता है.

खेती-किसानी से लेकर मॉल ढुलाई पर पड़ेगा असर

जैसे ही पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाएगा, उसका असर केवल गाड़ी चलाने वालों पर नहीं पड़ने वाला है, बल्कि खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाले पंप सेट से लेकर डिलीवरी करने वाले लड़कों तक, हर कोई इसकी जद में आ जाएगा. यानी हर जरूरी सामग्री की कीमतों में इजाफा हो जाएगा. पिछले कुछ समय से ईंधन की कीमतें स्थिर थीं, जिससे जनता को थोड़ी राहत मिली हुई थी. लेकिन अब यह संभावित बढ़ोत्तरी ‘महंगाई की आग में घी’ का काम करने वाली है. अगर आप अपनी टंकी फुल कराना चाहते हैं तो शायद अभी सही समय है.

रसोई गैस सिलेंडर भी हो सकता है महंगा

जिस प्रकार से कमर्शियल सिलेण्डर के रेट में इजाफा हुआ है. ठीक उसी प्रकार रसोई में चूल्हा जलाना भी महंगा होने जा रहा है. सरकार की ओर से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि आपकी जेब ढीली होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट की खबरों की मानें तो बहुत जल्द घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. एक मई को कमर्शियल सिलेंडर में करीब एक हजार रुपए की बढोतरी हुई थी.

40 से 50 रुपये बढ़ सकते हैं एलपीजी के रेट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 40 से 50 रुपए प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी हो सकती है. वो सिलेंडर जो पहले से ही आपकी रसोई के बजट को हिलाकर रखा हुआ है. अब एक बार फिर महंगा होने के संकेत दे रहा है. सूत्रों की मानें तो घरेलू सिलेंडर के दाम में अगले 5 से 7 दिनों में इजाफा हो सकता है.

होटल-रेस्टॉरेंट से लेकर घर का खाना भी हो जाएगा महंगा

सरकार यदि घरेलू गैस सिलेण्डर में 50 रुपए की एकमुश्त बढ़ोत्तरी कर देती है तो घर का भोजन भी महंगा हो जाएगा. जिस प्रकार से कमर्शियल सिलेण्डर महंगा किए जाने के कारण होटल से लेकर रेस्तरां तक और टिफिन सर्विस से लेकर मिड-डे मील तक, सब कुछ महंगा हो गया है. उसी प्रकार से घरेलू किचन की सामग्री भी महंगी हो जाएगी और घर का खाना भी महंगा लगने लगेगा.

महंगाई को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा

जैसे ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने की खबरें मीडिया में चलना प्रारंभ हुई हैं. उसके बाद से राजनीतिक गलियारों में भी इस खबर के बाद हलचल बढ़ गई है. विपक्ष कमर्शियल सिलेंडर को दाम बढ़ने को लेकर पहले ही सरकार को घेर रहा है. ऐसे में अगर ये कीमतें बढ़ती हैं तो सड़क से लेकर संसद तक हंगामा होना तय है.

You Might Also Like

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…

RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर ही रखा बरकरार

घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े, ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका

डॉलर के मुकाबले रुपया टूटकर 93.53 पर पहुंचा

TAGGED:DieselFuelHormuz CrisisLPG Domestic Gas Cylinder PriceLPG GasLPG GAS CYLINDERLPG Price TodayPETROLPetrol-Diesel Price Today
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article मौत से हार गई मां की ममता, रुला गई तस्वीर
Next Article बंगाल, आसाम और पाण्डुचेरी में भगवा लहर, तमिलनाडु और केरल फिसला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?