मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं के सैलाब को देखते हुए प्रशासन ने हर स्तर पर पुख्ता तैयारी की है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Mahakumbh 2025 : योगी सरकार द्वारा महाकुम्भ 2025 को यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है. मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारी की गई है. जिसके अंतर्गत सभी घाटों पर पुष्प वर्षा कराए जाने की तैयारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार के दिन 5 से 6 राउंड पुष्प वर्षा होगी. सबसे पहले सुबह 6.30 बजे से 7 बजे के बीच श्रद्धालुओं पर आकाश से पुष्प वर्षा होगी.10 करोड़ श्रद्धालुओं पर 25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा होगी.
10 करोड़ लोग कर सकते हैं संगम में स्नान
महाकुंभ 2025 में पिछले 17 दिनों में 15 करोड़ से अधिक लोग गंगा और संगम में स्नान कर चुके हैं तथा बुधवार को मौनी अमावस्या पर और 10 करोड़ लोगों के गंगा स्नान करने की संभावना है. उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि मौनी अमावस्या के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं.मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के उपाय किए गए हैं और एआई से युक्त सीसीटीवी कैमरे तथा ड्रोन से लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
पांटून पुल बंद किए जाने से श्रद्धालु परेशान
महाकुंभ मेले में विशिष्ट और अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) के आगमन के बीच ज्यादातर पांटून पुल बंद किए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

