महाकुंभ में भगदड़ को लेकर सूत्रों के द्वारा दावा किया जा रहा है कि 17 लोगों की मौत हो गई है. इस बीच सीएम योगी आधिकारियों के साथ बैठक की है.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Mahakumbh 2025 Stampede: महाकुंभ में भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 10 लोगों की मौत की खबर आ रही है. कई लोग घायल भी हो गए हैं. पीएम मोदी और सीएम योगी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में स्नान के लिए लाखों में भीड़ जुटी. इस हादसे के बाद से सभी लोग काफी परेशान है. प्रयागराज महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई. संगम नोज के करीब भगदड़ में दर्जनों लोग घायल हो गए. दर्जनों एम्बुलेंस से घायलों को केंद्रीय चिकित्सालय महाकुंभ लाया गया.
जहां घायलों का उपचार चल रहा है. कई गंभीर घायलों को हायर सेंटर भी रेफर किया गया है. महाकुंभ मेले की ओएसडी आकांक्षा राणा ने मीडिया के सामने आकर जानकारी दी .
बताया जा रहा है कि संगम पर भीड़ का दबाव बढ़ने से घटना हुई है . हालांकि दावा किया जा रहा है कि कोई ज्यादा सीरियस नहीं है. लेकिन लगातार घायलों के आने का सिलसिला जारी है. महाकुंभ मेले के केंद्रीय चिकित्सालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मीडिया कर्मियों को भी अस्पताल के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है.
सभी के द्वारा दी जा रही सांत्वना
‘आज हम अपने देवताओं को स्नान कराएंगे. चूंकि यहां भीड़ बहुत है, इसलिए हम कम संख्या में घाट पर जाएंगे. हम अपने साधु-संतों से आज ऐसा न करने की कोशिश कर रहे हैं, जब तक कि बहुत जरूरी न हो. हमें घाटों और भीड़ की स्थिति को ध्यान में रखना होगा. वसंत पंचमी पर अगला अमृत स्नान निश्चित रूप से भव्य होगा. अगर हम अपने देवताओं को स्नान करा पाएं, तो हम समझेंगे कि हमने खुद स्नान कर लिया. हमें अभी प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है, लेकिन जैसे ही हमें अनुमति मिलेगी, हम आगे बढ़ेंगे. हम इस बार बहुत बड़े जुलूस नहीं निकालेंगे.’
रवींद्र पुरी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष
प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं.
नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी
तीर्थराज प्रयाग में मौनी अमावस्या के अवसर पर हुए हादसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.
प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद कांग्रेस

