आज महाकु्ंभ में बसंत पंचमी का तीसरा अमृत स्नान है. इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने तमाम साधु-संतों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Maha Kumbh Basant Panchami Snan: महाकुंभ में आज 3 फरवरी को बसंत पंचमी का तीसरा अमृत स्नान है. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेश वासियों और प्रयागराज में कल्पवास पर रहे तमाम साधु संतों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई देते हुए विश्व कल्याण की कामना की और मां सरस्वती से सभी के जीवन में नई ऊर्जा के संचार की प्रार्थना की है.
सीएम योगी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कई तस्वीरें शेयर कर बसंत पंचमी के स्नान के शुभकामनाएं दी, उन्होंने लिखा- ‘पावन पर्व बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती सभी को अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें, मां वीणावादिनी से यही प्रार्थना है.’

