Mahakumbh में दावा किया जा रहा है कि 1 फरवरी तक 34 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं. आम श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान की गई हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Mahakumbh Amrit Snan : महाकुंभ की तीसरा अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार तड़के से शुरू हो गया, जिसमें देश दुनिया से लाखों की संख्या में लोग गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे तक 62 लाख से अधिक लोगों ने डुबकी लगा ली है. मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘संगम घाट पर नागा साधु संतों और आम श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई. हर कोई अमृत स्नान का अलौकिक आनंद ले रहा है और चारों ओर हर हर गंगे का घोष सुनाई दे रहा है.’’
महाकुंभ भगदड़ पर संसद में हंगामा
इधर दिल्ली संसद में महाकुंभ में हुई भगदड़ का मामला सोमवार को गुंजा है. कांग्रेस ने इस मामले को लेकर लोकसभा में नोटिस दिया था. वहीं जब संसद की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों ने इस मामले पर हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई.
आज बसंत पंचमी है और इससे होली का आगमन हो रहा है- रामभद्राचार्य
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा, “आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. आज बसंत पंचमी है और इससे होली का आगमन हो रहा है. इससे हर कोई खुश है. आगे मैं सनातन धर्म का उत्कर्ष देख रहा हूं.”

