राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने PM मोदी से गौतम अडानी के मामले को लेकर सवाल किया था.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
PM Modi On Gautam Adani Case: PM मोदी अमेरिका दौरे पर हैं इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उन्होंने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने गौतम अडानी के मामले को लेकर सवाल पूछा तो उस सवाल का जवाब देते हुए PM मोदी ने कहा कि दो देशों के नेता निजी मामलों पर कोई बात नहीं करते हैं. उनके इस बयान पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका में भी मोदी जी ने अडानी जी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया.
राहुल ने साधा PM मोदी पर निशाना
PM मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला! अमेरिका में भी मोदी जी ने अडानी जी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया! जब मित्र का जेब भरना मोदी जी के लिए ‘राष्ट्र निर्माण’ है, तब रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना ‘व्यक्तिगत मामला’ बन जाता है.
PM मोदी ने अपने बयान में कही थी ये बात
क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में कारोबारी गौतम अडानी के खिलाफ मामले पर चर्चा हुई?’ के सवाल पूछे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हमारी संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की है, हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं. हर भारतीय को मैं अपना मानता हूं. ऐसे व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देशों के मुखिया न मिलते है न बैठते हैं न बात करते हैं.”

