By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: विजया एकादशी पर तुलसी की माला से जाप करें, लक्ष्मी जी होती हैं प्रसन्न!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > विजया एकादशी पर तुलसी की माला से जाप करें, लक्ष्मी जी होती हैं प्रसन्न!
Religion

विजया एकादशी पर तुलसी की माला से जाप करें, लक्ष्मी जी होती हैं प्रसन्न!

DB News
Last updated: 29/09/2026 10:12 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

हिंदू धर्म में मंत्र जाप का विशेष महत्व है. मंत्र जाप के लिए माला का उपयोग होता है. विजया एकादशी पर विष्णु जी के मंत्रों के जाप के लिए तुलसी की माला का इस्तेमाल करना शुभ होता है.

Source : DB News Update

Contents
हिंदू धर्म में मंत्र जाप का विशेष महत्व है. मंत्र जाप के लिए माला का उपयोग होता है. विजया एकादशी पर विष्णु जी के मंत्रों के जाप के लिए तुलसी की माला का इस्तेमाल करना शुभ होता है.तुलसी पूजन जरूर करेंआर्थिक समस्याओं से मिलेगा छुटकाराविष्णु के मंत्रों का जाप जरूरीइस मंत्र का करें 108 बार जापमां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का अचूक तरीकामहालक्ष्मी के आगमन के संकेत

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Vijaya Ekadashi 2025: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को विजया एकादशी होती है, जोकि इस साल सोमवार 24 फरवरी 2025 पड़ रही है. इस दिन श्रीहरि की विधि-विधान से पूजा करने का महत्व है. साथ ही लक्ष्मी नारायण को प्रसन्न करने के लिए आप विजया एकादशी पर तुलसी से जुड़े कुछ उपाय भी कर सकते हैं.

तुलसी पूजन जरूर करें

विजया एकादशी पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के साथ ही तुलसी पूजन भी जरूर करें. इस दिन पूजा में भगवान विष्णु के मंत्रों जाप भी कर सकते हैं. लेकिन भगवान विष्णु के मंत्र का जाप तुलसी की माला से ही करें. दरअसल हिंदू धर्म में मंत्रों का जाप मालाओं से करने का विधान और इसके लिए कई तरह से बनी मालाओं का प्रयोग किया जाता है. अलग-अलग देवी-देवताओं के मंत्र जाप के लिए मालाएं भी अलग होती हैं. वैष्णव लोग मुख्य रूप से तुलसी की माला से ही भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करते हैं.

आर्थिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

विजया एकादशी पर तुलसी की माला से भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगे और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. जप करने से पहले माला को गंगाजल से शुद्ध कर लें. मंत्र का जाप करने के बाद सम्मान से तुलसी की माला को अपने माथे से स्पर्श करें और फिर माला को गोमुखी में सम्मानपूर्वक साफ स्थान पर रख दें.
तुलसी की माला भगवान विष्णु को प्रिय है. विष्णु जी के साथ ही आप श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी और भगवान राम के मंत्रों का जाप भी तुलसी की माला से कर सकते हैं. इसके अलावा रुद्राक्ष की माला से जप करना भी अच्छा होता है.

विष्णु के मंत्रों का जाप जरूरी

हिंदू धर्म में मंत्रों का जाप करने के लिए विभिन्न प्रकार की मालाओं का उपयोग किया जाता है. विभिन्न देवी-देवताओं के मंत्रों के लिए अलग-अलग मालाएं होती हैं. विशेष रूप से वैष्णव समुदाय तुलसी की माला का उपयोग करके भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करता है.

इस मंत्र का करें 108 बार जाप

विजया एकादशी पर तुलसी की माला से भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का 108 बार जाप करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगे और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी.

जाप आरंभ करने से पूर्व माला को गंगाजल से शुद्ध कर लें. मंत्र का जाप समाप्त करने के बाद, तुलसी की माला को सम्मानपूर्वक अपने माथे से स्पर्श करें और फिर माला को सुरक्षित स्थान पर रखें.

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का अचूक तरीका

मां लक्ष्मी का वास वहीं होता है जहां साफ-सफाई और सकारात्मकता होती है। घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखें.

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन माता को कमल का फूल, खीर और मिश्री का भोग लगाएं.

प्रतिदिन स्नान के बाद ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नम:’ या ‘ॐ श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

रोज शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं.

जरूरतमंदों, कन्याओं या गाय को भोजन और सफेद मिठाई का दान करें.

महालक्ष्मी के आगमन के संकेत

  • घर में अचानक काली चींटियों का गोल आकार में घूमना या झुंड दिखना महालक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है.
  • मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू यदि बार-बार आसपास दिखाई दे या घर के पास आवाज करे, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है.
  • यदि तुलसी के पौधे या गमले पर छिपकली दिखाई दे, या सूर्यास्त के समय एक साथ तीन छिपकलियां दिख जाएं, तो यह धन लाभ का संकेत है.
  • कम भूख लगना, सात्विक भोजन की इच्छा होना और मन में हमेशा संतोष व प्रसन्नता रहना भी माता लक्ष्मी की कृपा का संकेत है.
    पूजा करते समय यदि अचानक दीपक की रोशनी या लौ तेज और उज्ज्वल होने लगे, तो इसे भी शुभ माना जाता है.
  • सुबह घर से निकलते ही यदि कोई सफाई कर्मी या कूड़े वाली गाड़ी दिख जाए, तो इसे भी अच्छा दिन और लक्ष्मी आगमन का संकेत कहते हैं.

 

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsVijaya Ekadashi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article MP में PM मोदी का दौरा : भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Next Article महाशिवरात्रि पर 149 साल बाद बन रहा ‘महासंयोग’, शनि की पीड़ा से मिलेगी मुक्ति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अभिषेक-सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देखकर न्यूजीलैंड के होश उड़े, पस्त पड़े गेंदबाज
Sport 27/10/2026
आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी
Madhya Pradesh 27/10/2026
नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां
Madhya Pradesh 27/10/2026
सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?