By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP में PM मोदी का दौरा : भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > MP में PM मोदी का दौरा : भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Madhya Pradesh

MP में PM मोदी का दौरा : भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

DB News
Last updated: 18/04/2026 11:23 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के मद्देनजर भोपाल पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

Source : MEDIA

Contents
यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के मद्देनजर भोपाल पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.24 फरवरी को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शामिल होंगे मोदीवैकल्पिक मार्ग का करें उपयोगभोपाल में 2 दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टसर्स समिटप्रमुख उद्योगपतियों की उपस्थितिराष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय भागीदारीसीआईआई की राष्ट्रीय समिति की बैठक

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

PM Visit Advisory: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स्स समिट में शामिल होने के लिए एमपी आ रहे हैं. इस कार्यक्रम को देखते हुए भोपाल पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में पूरी यातायात व्यवस्था के बारे में बताया गया है और सभी से अपील की है कि निर्धारित समय में सभी लोग नियमों का पालन करें. यदि कोई एडवाइजरी का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

24 फरवरी को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शामिल होंगे मोदी

उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में 24 फरवरी को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शामिल होने के लिए आ रहे हैं. इसी दौरे को देखते हुए भोपाल की नगरीय यातायात पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि सुबह 10:00 से 11:15 बजे तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में होने वाली समिट को देखते हुए यातायात व्यवस्था परिवर्तित की गई है.

वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग

इसके अंतर्गत राजभवन, पुराना मछली घर से प्रोफेसर कॉलोनी पॉलिटेक्निक कॉलेज, किलोल पार्क, भारत भवन, बोर्ड क्लब आदि क्षेत्र में सामान्य यातायात प्रभावित होगा. ऐसी स्थिति में यातायात पुलिस की ओर से अपील की गई है कि उक्त समय में नए से पुराने शहर में जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जाए.

भोपाल में 2 दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टसर्स समिट

भोपाल में 24-25 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 से मध्यप्रदेश , औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं को साकार करने की दिशा में अग्रसर है। इस समिट का उद्देश्य निवेशकों को प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं से अवगत कराते हुए, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश को एक फेवरेट इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है.

समिट का शुभारंभ 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में करेंगे. शुभारंभ कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से 11:15 बजे तक चलेगा. भोपाल जीआईएस का समापन समारोह 25 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में शाम 4:30 से 6:00 बजे तक आयोजित होगा.

प्रमुख उद्योगपतियों की उपस्थिति

समिट में भारत की अग्रणी कंपनियों के 300 से अधिक अध्यक्ष, एमडी और सीईओ उपस्थित रहेंगे। इनमें श्री गौतम अडानी (अध्यक्ष, अडानी समूह), श्री कुमार मंगलम बिरला (अध्यक्ष, आदित्य बिड़ला समूह), श्री संजीव पुरी (सीएमडी, आईटीसी लिमिटेड), श्री नादिर गोदरेज (सीएमडी, गोदरेज इंडस्ट्रीज श्री अश्विनी अरोडा (एमडी) दावत फूडस श्री रघुपति सिंघानिया, सीएमडी जेके टायर श्री बालकृष्ण गोयनका अध्यक्ष, वेल्सपेन वर्ल्ड, श्री सुनील बजाज कार्यकारी अध्यक्ष श्री आदित्य बिडला, श्री सतीश पई एमडी हिंलातकों इंडस्ट्री, श्री एम के अग्रवाल, एमडी ग्रासिम इंडस्ट्री श्री कैलाश झावर, एमडी अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री बाबा एन कल्याणी, सीएमडी भारत फोर्स लिमिटेड, श्री चंद्रजीत बनर्जी, डीजीसीआईआई, श्री कार्तिक भारत राम, संयुक्त एमडीएसआरएफ लिमिटेड, श्री आंद्रे एक होल्ट एमडी हेटिच इंडिया प्रायवेट लिमिटेड, श्री राघवपत सिंघानिया, एमडी जेके सीमेंट, श्री विनोद अग्रवाल, एमडी एवं सीईओ वी कमार्शियल व्हीकल्स, श्री पुनीत डालमिया सीईओ डालमिया सीमेंट, श्री सुधीर मेहता, सीएमडी पिनेकल इंडस्ट्रीज श्री कुमार वेंकर सुब्रमण्यम, एमडी प्रॉक्टर एंड गैंबल, श्री अभय फिरोडिया, अध्यक्ष फोर्स मोटर्स, श्रीमती सुचिता ओसवाल जैन, उपाध्यक्ष वर्धमान, श्री हिरोशी योशिजाने, एमडी ब्रिजस्टोन इंडिया, श्री रवि झुनझुनवाला, सीएमडी एचईजी श्री रंजिदर गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप, श्री राहुल संघवी, निर्देशक संघवी फूड्स, श्री वीर एस अडवणी, सीएमडी ब्लू स्टार, श्री पार्थ प्रतिम सेन गुप्ता, एमडी एवं सीईओ बंधन बैंक एवं श्री इंगो सोलर, सीईओ टीडब्लूई ओबीटी शामिल है.

राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय भागीदारी

भोपाल जीआईएस में 60 से अधिक देशों के राजनयिक प्रतिनिधि, उच्चायुक्त, काउंसल जनरल और अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसमें प्रमुख भागीदार देशों में जापान, जर्मनी, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर शामिल हैं। जीआईएस में मेक्सिको, ब्राजील, अर्जेटीना, पेरू, अंगोल, बुर्किनाफांसो, मोरक्को, मोल्दोवा, नेपाल और जिम्बाम्बे के राजदूत, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, फिजी, जमैका, लेसोथो, रवांडा, सेशेक्स और युगांडा के उच्चायुक्त, यूके, कनाडा, नीदरलैंड, पौलैंड ताइवान, दक्षिण अफ्रिका, कोरूटारिका, पनामा, मैक्सिको, टोगो, स्लोवेनिया के वरिष्ठ राजनयिक बुलगारिया, जिबूती, अल्बानिया, तुबालु हैती, म्यांमार, पलाऊ पौलेंड, दक्षिण कोरिया, रोमानिया और उज्बेकिस्तान के ओनोरेरी कौंसल शामिल है.

इसके अतिरिक्त विश्व बैंक, डब्ल्यूएआईपीए , जेट्रो, टीएआईटीएआरए , इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स, भारत आयरलैंड परिषद सिंगापुर इंडिया चैंबर आफ कॉमर्स, कोरिया इंडिया चैंबर ऑफ कामर्स, इंडो पोलिश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संगठन भी शामिल होंगे.

सीआईआई की राष्ट्रीय समिति की बैठक

जीआईएस से एक दिन पूर्व 23 फरवरी को सीआईआई की राष्ट्रीय समिति की बैठक आयोजित होगी, जिसमें भारत के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इस आयोजन से प्रदेश में नई परियोजनाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और मध्यप्रदेश वैश्विक निवेश के केंद्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatePM Visit AdvisoryPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आप धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article विजया एकादशी पर तुलसी की माला से जाप करें, लक्ष्मी जी होती हैं प्रसन्न!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?