प्रयागराज में आए आस्था के सैलाब ने सारे रिकार्ड तोड़े, गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम के तट पर 45 दिनों तक सनातन का सबसे बड़ा समागम चला, जिसमें आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा, जो अकल्पनीय था. श्रद्धालुओं का ऐसा जमावड़ा देखा गया, जिसने हर रोज नए कीर्तिमान बने और 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 45 दिन चले महाकुंभ में रिकॉर्ड भी बन गया. 66.70 करोड़ लोगों के द्वारा डुबकी लगाने का कीर्तिमान स्थापित हो गया. यह आंकड़ा अमेरिका की आबादी (34 करोड़) का दोगुना है. योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां पहुंचे. आखिरी दिन 1.53 करोड़ लोगों ने स्नान किया. एयरफोर्स के विमानों ने मेला क्षेत्र के ऊपर एयर शो किया.
महाकुंभ का समापन आज
महाकुंभ के समापन कार्यक्रम में CM योगी, दोनों डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य शामिल होंगे. गंगा पंडाल में पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों, नाविकों को सम्मानित करेंगे.

