कांग्रेस नेता डॉ. शमा मोहम्मद अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में रोहित शर्मा को मोटा बताया था. इसके बाद वह क्रिकेट फैंस से लेकर नेताओं तक के निशाने पर आ गई हैं.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Shama Mohamed on Rohit Sharma: कांग्रेस नेता डॉ. शमा मोहम्मद अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद बुरी तरह घिर गई हैं. रोहित शर्मा को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर क्रिकेट फैंस में गुस्सा देखा जा रहा है. राजनीतिक पार्टियां भी उनकी आलोचना कर रही हैं. इस पूरे मामले में शमा मोहम्मद ने अब सफाई भी पेश की है हालांकि इस दौरान भी उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर ओवरवेट हैं.
चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार (2 मार्च) को भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, ‘रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के रूप में मोटे हैं. उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! और बेशक भारत के अब तक के कप्तानों में वह सबसे ज्यादा अनइंप्रेसिव कप्तान हैं.’

