By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP के इस मंत्री के ‘भीख मांगने’ वाले बयान पर भड़की कांग्रेस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > MP के इस मंत्री के ‘भीख मांगने’ वाले बयान पर भड़की कांग्रेस
Madhya Pradesh

MP के इस मंत्री के ‘भीख मांगने’ वाले बयान पर भड़की कांग्रेस

DB News
Last updated: 18/04/2026 10:39 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

एमपी सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल के ‘भीख मांगने’ वाले बयान को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जनता का अपमान बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का कर्ज लेना भीख नहीं तो क्या है.

Source : MEDIA

Contents
एमपी सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल के ‘भीख मांगने’ वाले बयान को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जनता का अपमान बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का कर्ज लेना भीख नहीं तो क्या है.BJP ‘भिखारी’ कहकर अपमानित करती हैकमीशनखोरी और रिश्वतखोरी चरम पर है- जीतूउनकी टिप्पणी राज्य की जनता का अपमान है- पटवारीवीरांगनाओं का सम्मान नहीं हैं मुफ्त की चीजेंसरकार के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं मंत्री पटेल?पहले से ही हमलावर विपक्षभाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ींमंत्री ने सफाई में क्या कहा?

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
MP News: मध्य प्रदेश में इन दिनों सियासी बयानों को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार की पंचायती राज मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर पलटवार किया है. प्रहलाद पटेल ने राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि अब तो लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है. इस बयान को जीतू पटवारी ने अहंकार से भरा और अपमानित बताया है.

BJP ‘भिखारी’ कहकर अपमानित करती है

जीतू पटवारी ने कहा कि जब जनता अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाती है, जब किसान, महिलाएं, युवा और कर्मचारी अपने हक की मांग करते हैं, तो BJP उन्हें ‘भिखारी’ कहकर अपमानित करती है. उन्होंने पूछा, जब BJP कर्ज लेती है, घोटाले करती है और नेता कमीशनखोरी में लिप्त होते हैं, तो क्या वह भी भीख नहीं?

उन्होंने कहा कि BJP सरकार जनता को भीख मांगने का ताना देती है, लेकिन खुद राज्य को कर्ज के दलदल में धकेल रही है. मध्य प्रदेश सरकार पर आज लाखों करोड़ रुपये का कर्ज है. हर साल सरकार हजारों करोड़ रुपए का नया कर्ज लेती है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है.

कमीशनखोरी और रिश्वतखोरी चरम पर है- जीतू

जीतू पटवारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में सरकार 3.5 लाख करोड़ के कर्ज के बावजूद विकास का ढोंग कर रही है, जबकि जनता तक लाभ नहीं पहुंचता. BJP का कर्ज विकास कहलाता है, लेकिन जनता की मांग भीख मानी जाती है. प्रदेश में हर विभाग में कमीशनखोरी और रिश्वतखोरी चरम पर है. सरकार के बड़े-बड़े नेता और अधिकारी जनता के पैसे पर सुविधाओं का उपयोग कर रहे हैं और जब जनता अपने हक की मांग करती है, तो उसे भिखारी कहा जाता है.

पटवारी ने BJP सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि व्यापमं, ई-टेंडरिंग, पटवारी-शिक्षक भर्ती और सिंचाई घोटालों से जनता लूटी गई. अगर नेता घूसखोरी करें, तो क्या यह भीख नहीं है?

उनकी टिप्पणी राज्य की जनता का अपमान है- पटवारी

प्रहलाद पटेल के बयान पर विपक्षी कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी राज्य की जनता का अपमान है. पटवारी ने तीखी आलोचना करते हुए कहा, “भाजपा का अहंकार इस स्तर पर पहुंच गया है कि वे अब जनता को भिखारी कहने लगे हैं. यह मुश्किलों से जूझ रहे लोगों की उम्मीदों और आंसुओं का अपमान है. वे चुनाव से पहले झूठे वादे करते हैं और फिर उन्हें पूरा करने से इनकार कर देते हैं. जब जनता उन्हें याद दिलाती है, तो वे बेशर्मी से उन्हें भिखारी कहते हैं! उन्हें याद रखना चाहिए – जल्द ही, यही भाजपा नेता वोट मांगने आएंगे!”

वीरांगनाओं का सम्मान नहीं हैं मुफ्त की चीजें

‘मुफ्त की चीजों के प्रति आकर्षण वीरांगनाओं का सम्मान नहीं है.’ मंत्री पटेल ने मंच से यह भी कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए लोगों को आत्मनिर्भर होना होगा. उन्होंने कहा, “मुफ्त की चीजों के प्रति जितना आकर्षण रहेगा, यह वीरांगनाओं का सम्मान नहीं, बल्कि समाज को कमजोर करने की मानसिकता है.”

सरकार के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं मंत्री पटेल?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे संवेदनशील समय में इस प्रकार के बयान सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. बजट सत्र से पहले यह बयान विपक्ष को बैठे-बिठाए एक बड़ा मुद्दा थमा गया है. कांग्रेस इसे जनता के अपमान से जोड़कर भाजपा पर हमले तेज कर रही है.

पहले से ही हमलावर विपक्ष

सवाल उठता है कि क्या मंत्री पटेल ने जानबूझकर ऐसा बयान दिया या यह उनकी राजनीतिक चूक थी? सरकार के लिए यह बयान उस समय परेशानी का सबब बन गया है, जब विपक्ष पहले से ही किसान, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर हमलावर है.

भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ीं

भाजपा के लिए यह बयान एक बड़े राजनीतिक संकट का रूप ले सकता है. खासकर तब जब पार्टी आगामी चुनावों के मद्देनजर जनता के बीच अपनी छवि को सुधारने की कोशिश में लगी हुई है. विपक्ष इस बयान के जरिए सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरने की तैयारी में है.

मंत्री ने सफाई में क्या कहा?

मंत्री पटेल ने हालांकि अपने बयान को सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था, बल्कि वे समाज को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रहे थे. लेकिन उनकी इस सफाई से विवाद थमता नहीं दिख रहा है।

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article Rohit Sharma बहुत मोटे हैं, यह कहकर घिर गईं कांग्रेस नेता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?