चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया लगातार मैच जीत रही है. अब तक टूर्नामेंट में भारत ने लगातार 4 मैच जीते हैं.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Gautam Gautam On Rohit Sharma: भले ही रोहित शर्मा बतौर ओपनर बड़ा स्कोर नहीं बना रहे, लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे, वह काबिलेतारीफ है. रोहित शर्मा के अंदाज का ड्रेसिंग रूम पर माकूल असर पड़ रहा है. भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भारतीय कप्तान का बचाव किया. बता दें कि रोहित शर्मा आलोचकों के निशाने पर हैं. उन्होंने आगे कहा कि… चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया लगातार मैच जीत रही है. अब तक टूर्नामेंट में भारत ने लगातार 4 मैच जीते हैं,
‘आप यह नहीं भूलें कि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाना है…’
चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया. इसके बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे. इस दौरान गौतम गंभीर से पूछा गया कि चैंपियंस ट्रॉफी के 4 मैचों में रोहित शर्मा ने 26 की एवरेज से 104 रन बनाए हैं. जिसमें सबसे ज्यादा स्कोर 41 रन है. इसके जवाब में गौतम गंभीर ने कहा कि आप यह नहीं भूलें कि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाना है. उससे पहले मैं आपको क्या जवाब दूं? भारतीय हेड कोच ने कहा कि रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान अपनी सारी ताकत झोंक दी है. आप रोहित शर्मा के प्रदर्शन का आकलन रन से कर रहे हैं, लेकिन आपको रोहित शर्मा का इम्पैक्ट याद रखना चाहिए.

