मुगलों पर हिंदुओं के नरसंहार, मंदिरों को तोड़ने और जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप भी लगाए.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Akbar Road Delhi: दिल्ली में अकबर रोड को लेकर एक बार फिर नाम बदलने की मांग उठी है. गौ रक्षा दल और हिंदू रक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने न केवल अकबर रोड के बोर्ड पर कालिख पोत दी बल्कि इसे छत्रपति संभाजी महाराज मार्ग बताने का प्रयास किया. गौ रक्षा दल और हिंदू रक्षा दल लोगों ने इस दौरान एक पोस्टर भी लगाया गया था, जिसमें मुगलों को लेकर विवादित बातें लिखी गई थीं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौ रक्षा दल और हिंदू रक्षा दल के पोस्टर में मुगलों पर हिंदुओं के नरसंहार, मंदिरों को तोड़ने और जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप लगाए गए थे. साथ ही उसमें यह भी लिखा था कि हिंदुओं को इन घटनाओं के खिलाफ आक्रोश जाहिर करना चाहिए. लोगों को मुगलों के नाम वाली सड़कों का विरोध करना चाहिए.

