By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने अमानत बंसल का हाथ थामा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने अमानत बंसल का हाथ थामा
Madhya Pradesh

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने अमानत बंसल का हाथ थामा

DB News
Last updated: 08/10/2026 10:17 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान की शादी में राजनीति जगत से कई मेहमानों ने शिरकत की. कार्तिकेय चौहान की दुल्हन बनीं अमानत बंसल ने भी ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है.

Source : MEDIA

Contents
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान की शादी में राजनीति जगत से कई मेहमानों ने शिरकत की. कार्तिकेय चौहान की दुल्हन बनीं अमानत बंसल ने भी ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है.कई राजनीति से जुड़ी हस्तियां शामिलराजनीति में दिलचस्पी रखते हैं कार्तिकेयशादी का खूब जमा है रंगपीएम को भी दिया गया था न्यौताकौन हैं अमानत बंसलकुणाल की पहले हो चुकी है सगाईशिवराज की होने वाली बड़ी बहू अमानत कौन है?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Kartikeya Amanat Wedding: एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर पर खुशियां अपार हैं. परिवार के सभी सदस्य शाही शादी का जश्न मना रहे हैं. क्योंकि उनके बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान ने अमानत का हाथ थामा है. गुरुवार (6 मार्च) को उनका विवाह लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ हुआ. जोधपुर में आयोजित कार्तिकेय चौहान और अमानत बंसल की शादी में परिवार के नजदीकी लोगों के अलावा कई नेता समेत अन्य मेहमान भी शामिल हुए. इस शादी समारोह में देश भर के प्रतिष्ठित परिवार के सदस्य शामिल हुए और वर-वधु को शुभकामनाएं प्रेषित की है.

कई राजनीति से जुड़ी हस्तियां शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कार्तिकेय चौहान की शादी में परिवार समेत शामिल हुए और नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया. शादी में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र राठौर ने भी शिरकत की और वर-वधू को शुभकामनाएं दी. राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी पहुंचे और नवदंपत्ति को शुभकामनाएं दीं.

राजनीति में दिलचस्पी रखते हैं कार्तिकेय

कार्तिकेय चौहान ने अमेरिका में पढ़ाई की है. उन्होंने साल 2022 में पेन्सिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री प्राप्त की है. वो राजनीति में दिलचस्पी रखते हैं. कार्तिकेय चौहान की दुल्हन बनीं अमानत बंसल ने भी ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह और अमानत बंसल की सगाई पिछले साल अक्टूबर में दिल्ली में हुई थी.

शादी का खूब जमा है रंग

इसके साथ ही शादी के हर रस्म में खूब रंग जमा है. दूल्हा और दुल्हन ने डांस से भी धमाल मचाया है. एक वीडियों में दुल्हन कार्तिकेय पर माला लहराकर डांस कर रही है. दोनों ने मंच से भी डांस किया है.

गौरतलब है कि शादी के बाद कार्तिकेय सिंह चौहान का अब 12 मार्च को भोपाल के जंबूरी मैदान में रिसेप्शन होगा. इसके बाद दोनों भाइयों का रिसेप्शन 18 मार्च को दिल्ली में होगा. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सात फेरे के बाद बेटे और बहू को आठवां वचन भी दिलाए हैं, वह एनिवर्सिरी और बर्थडे पर पेड़ लगाने का.

कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्में दिल्ली के होटल हयात में की गई. सगाई में दोनों परिवार को मिलाकर वीवीआईपी और करीबी सहित 50 लोग शामिल हुए.

पीएम को भी दिया गया था न्यौता

बता दें केंद्रीय मंत्री शिवराज अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे. यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर दोनों बेटों की शादी का न्यौता दिया था. शिवराज सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर जानकारी दी थी. दोनों परिवार और करीबी हुए सगाई में शामिल होकर वर-वधु को शुभकामनाएं प्रेषित की.

कौन हैं अमानत बंसल

शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बहू बनने जा रही अमानत राजस्थान के बड़े बिजनेसमैन की बेटी है. अमानत अनुपम बंसल और रुचिका बंसल की बेटी हैं. अमानत बंसल लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की स्टूडेंट रही हैं. रुचिका बंसल बिजनेसमैन के साथ लिबर्टी शूज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं. जबकि मां अमानत रुचिका बंसल कंफेडरेशन ऑफ वूमन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चेप्टर की फाउंडर है. केंद्रीय मंत्री शिवराज ने 17 सितंबर को सोशल मीडिया X पर पोस्ट करके कार्तिकेय और अमानत की शादी तय होने की जानकारी दी थी.

कुणाल की पहले हो चुकी है सगाई

जबकि इससे पहले छोटे बेटे कुणाल की रिद्धी जैन से सगाई मई में हो चुकी है. कुणाल की जिससे सगाई हुई वह भोपाल के फेमस डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती हैं. कुणाल और रिद्धी एक साथ पढ़े हैं. कहा जा रहा है कि शिवराज दोनों बेटों की शादी एक साथ करेंगे.

शिवराज की होने वाली बड़ी बहू अमानत कौन है?

शिवराज सिंह के बड़े बेटे कार्तिकेय की जीवन संगिनी बनने जा रही अमानत बंसल ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में मास्टर्स हैं. अमानत के पिता का नाम अनुपम बंसल लिबर्टी शूज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं. मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं.

You Might Also Like

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsKartikeya Amanat WeddingMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article दिल्ली के अकबर रोड पर गौ रक्षा और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पोती कालिख!
Next Article MP बीजेपी को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, नरोत्तम मिश्रा समेत इन नामों पर लग सकती है मोहर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?