By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: PM मोदी और CM योगी के बीच आज होगी मुलाकात
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > PM मोदी और CM योगी के बीच आज होगी मुलाकात
NationalPoliticsUttar Pradesh

PM मोदी और CM योगी के बीच आज होगी मुलाकात

DB News
Last updated: 24/03/2026 6:21 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

महाकुंभ के समापन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच यह पहली मुलाकात है.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
महाकुंभ के समापन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच यह पहली मुलाकात है.प्रधानमंत्री महाकुंभ के संबंध में किया था फोननड्डा ने भी मुख्यमंत्री से बात की थीमौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री स्नान के लिए उमड़ पड़े थेभीड़ मोड़ने के लिए श्रद्धालुओं को रोका गया थाअमृत स्नान का विशेष आध्यात्मिक महत्वभव्य और दिव्य आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त करने का समय

UP Politics: प्रयागराज में महाकुंभ के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. महाकुंभ के समापन के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात है. पीएम मोदी और सीएम योगी के इस मुलाकात के दौरान कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. इसमें से तीन मुद्दे प्रमुख हैं. सीएम और पीएम के बीच शनिवार, 9 मार्च को दोपहर 12 बजे मुलाकात हो सकती है.

माना जा रहा है कि जिन तीन प्रमुख मुद्दों पर पीएम और सीएम के बीच वार्ता होगी उसमें भारतीय जनता पार्टी की यूपी इकाई में सांगठनिक फेरबदल, जिलाध्यक्षों के चयन और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हो सकती है.

प्रधानमंत्री महाकुंभ के संबंध में किया था फोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले की स्थिति का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तीन बार संपर्क किया था. उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए तत्काल सहायता उपायों का आह्वान किया. अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा के अनुसार, बुधवार को बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे कुछ लोग घायल हो गए थे. स्थिति गंभीर नहीं है और घायलों का इलाज चल रहा था.

नड्डा ने भी मुख्यमंत्री से बात की थी

कुंभ की घटना को लेकर प्रधानमंत्री ने तत्काल सहायता उपायों का आह्वान किया था और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी मुख्यमंत्री से बात की थी और उन्हें केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया.

मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री स्नान के लिए उमड़ पड़े थे

यहां बतादें कि मौनी अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री स्नान के लिए उमड़ पड़े, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी.. उत्तर प्रदेश सरकार को महाकुंभ में एक ही दिन में 10 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद थी और ‘अमृत स्नान’ की तैयारियों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. यह घटना पवित्र स्नान के लिए एकत्रित हुए लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच घटी, जिसके चलते अखाड़ों को इस आयोजन को अस्थायी रूप से रद्द करना पड़ा. गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पवित्र संगम से लगभग एक किलोमीटर दूर अराजकता फैल गई, जब बैरिकेड टूट गए, जिससे भीड़ में दहशत फैल गई.

भीड़ मोड़ने के लिए श्रद्धालुओं को रोका गया था

महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद भीड़ को मोड़ने की योजना लागू की गई और श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया था. श्रद्धालुओं के समूहों को शहर के बाहरी इलाकों में रोक दिया गया था. मुख्यमंत्री योगी ने श्रद्धालुओं से अपने निकटतम घाट पर स्नान करने का आग्रह किया था. सीएम द्वारा श्रद्धालुओं से मौनी अमावस्या के दिन त्रिवेणी संगम की ओर स्नान न करने की अपील भी की थी.

अमृत स्नान का विशेष आध्यात्मिक महत्व

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान का विशेष आध्यात्मिक महत्व है, खासकर इस वर्ष दुर्लभ ‘त्रिवेणी योग’ खगोलीय संरेखण के कारण, जो हर 144 वर्षों में केवल एक बार होता है. इस स्थिति ने अनुष्ठान के लिए एकत्रित हुए लाखों लोगों के उत्साह और श्रद्धा को और बढ़ा दिया है. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने का आग्रह किया है.

भव्य और दिव्य आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त करने का समय

महाकुंभ की सफलता को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित महाकुंभ 2025 के भव्य और दिव्य आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त करने पहुंचे. कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार भी होना है. जिसको लेकर  बैठक  है. उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में रिक्त पड़े 6 पदों को भरने और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा किए जाने का बाजार गर्म है. वहीं  संगठनात्मक मुद्दों को लेकर भी पीएम से चर्चा हो सकती है. बताया जा रहा है कि यूपी में आगामी संगठनात्मक चुनावों और राज्य स्तरीय नियुक्तियों पर भी पीएम से विचार-विमर्श किया गया है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsUP Politics
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती
Next Article INDIA है ‘चैंपियनों का चैंपियन’, दुबई में लहराया तिरंगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?