By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: विराट कोहली के आउट होने पर रितिका और कोच राहुल द्रविड़ का रिएक्शन कैमरे में कैद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > विराट कोहली के आउट होने पर रितिका और कोच राहुल द्रविड़ का रिएक्शन कैमरे में कैद
Sport

विराट कोहली के आउट होने पर रितिका और कोच राहुल द्रविड़ का रिएक्शन कैमरे में कैद

DB News
Last updated: 12/04/2026 9:53 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में विराट कोहली से फैंस को काफी उम्मीदें थीं. उनका पुराना रिकॉर्ड भी यही कहता है. उन्होंने तीसरे ओवर में मिडविकेट पर छक्का लगाया.

Source : DB News Update

Contents
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में विराट कोहली से फैंस को काफी उम्मीदें थीं. उनका पुराना रिकॉर्ड भी यही कहता है. उन्होंने तीसरे ओवर में मिडविकेट पर छक्का लगाया.रीस टॉपले की गेंद पर बोल्ड हो गएरितिका सजदेह के चेहरे पर काफी निराशा दिखीटी20 वर्ल्ड कप 2024 विराट कोहली प्रदर्शनकोहली ने इस घटना को अच्छी तरह से संभाला-द्रविड़विराट कोहली के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 काफी खराब रहा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

T20 World Cup 2024 Form: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सभी भारतीयों को खुश कर रहे हैं. फिर चाहे वो कप्तान रोहित शर्मा हों, सूर्यकुमार यादव हों, जसप्रीत बुमराह हों या फिर दूसरे खिलाड़ी. लेकिन अभी तक विराट कोहली के बल्ले से कोई शानदार पारी देखने को नहीं मिली है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भी यही हुआ. विराट कोहली दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए और तीसरे ओवर में ही इंग्लैंड के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे. विराट कोहली के आउट होने पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका और कोच राहुल द्रविड़ का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया.

रीस टॉपले की गेंद पर बोल्ड हो गए

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में विराट कोहली से फैंस को काफी उम्मीदें थीं. उनका पुराना रिकॉर्ड भी यही कहता है. उन्होंने तीसरे ओवर में मिडविकेट पर छक्का लगाया. जिसके बाद सभी को लगा कि विराट अब विस्फोटक रूप लेने के लिए तैयार हैं. लेकिन उसी तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली 9 गेंदों में 9 रन बनाकर रीस टॉपले की गेंद पर बोल्ड हो गए.

रितिका सजदेह के चेहरे पर काफी निराशा दिखी

जिसके बाद विराट कोहली पवेलियन में शांत और उदास नजर आए. इसके अलावा रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के चेहरे पर काफी निराशा दिखी. जब ऋषभ पंत आउट हुए तो विराट के चेहरे पर और भी ज्यादा उदासी दिखी. जिसके बाद भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ कोहली के पास गए और उनका हौसला बढ़ाया. यह वाकया कैमरे में कैद हो गया.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 विराट कोहली प्रदर्शन

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है. फाइनल मैच से पहले विराट कोहली ने इस सीजन के टूर्नामेंट में 7 मैच खेले हैं. विराट कोहली ने इन 7 मैचों में 81 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा 37 रन बनाए हैं. विराट कोहली अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीरो रन पर आउट हो गए.

विराट कोहली इंग्लैंड के रीस टॉपले के गेंद पर रन बनाने की कोशिश में थे.मगर इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज ने उसी ओवर में ही कोहली को अपना शिकार बना लिया. कोहली टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहली बार 10 रन से कम के स्कोर पर पवेलियन लौटे है.

इसके बाद पंत भी बड़े रास्ते पर ही पवेलियन चले गए.उसके बाद बारिश आई खेल को बीच में ही रोकना पड़ा. उस वक्त भारत का स्कोर आठ ओवर में 65 रनों के स्कोर 2 विकेट था. जब बारिश रुकी तो रोहित और सूर्या फिर से बल्लेबाजी करने के लिए उतरे.भारतीय खिलाड़ियों ने समय – समय पर चौके – छक्के लगाकर रनरेट को बनाए रखा. जिसकी वजह से भारतीय टीम 20 ओवरों में अच्छे स्कोर तक पहुंच पाने में कामयाब रहा. कोहली और पंत भले ही भारत के लिए बड़े जल्द ही पवेलियन चले गए लेकिन बाकी बल्लेबाजी ने उनकी कमी को पूरा कर दिया.

कोहली ने इस घटना को अच्छी तरह से संभाला-द्रविड़

द्रविड़ ने कहा, “यह एक ऐसा स्थान है जहां आप सुरक्षित महसूस करते हैं. अगर यह सुरक्षा भी नहीं रहती तो यह वास्तव में अच्छी बात नहीं है.”

द्रविड़ को खुशी है कि कोहली ने इस घटना को अच्छी तरह से संभाला.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने वास्तव में इसे अच्छी तरह से संभाला. वह सहज हैं और यहां अभ्यास के लिए आए हैं.”

विराट कोहली के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 काफी खराब रहा

विराट कोहली के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 काफी खराब रहा है. उन्होंने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में 7 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 75 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 37 रन रहा. जबकि उनका स्ट्राइक रेट 100 और औसत बेहद खराब 10.71 का रहा है. देखा जाए तो कोहली इस साल टी20 इंटरनेशनल में तीसरी बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का शिकार बने. हालांकि ये पहला मौका रहा जब कोहली टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में डबल डिजिट में नहीं पहुंच सके. इससे पहले उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में तीन सेमीफाइनल मैच खेले थे, जिसमें उनके बल्ले से अर्धशतकीय पारियां निकली थीं.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सेमीफाइनल में 68 रनों से हराकर भारत ने अंग्रेजों से हिसाब किया बराबर
Next Article टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के बाद रो पड़े रोहित शर्मा?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?