मैहर में नवरात्र के दौरान सभी मांसाहारी खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. सरकार ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल से राज्य के 17 शहरों में शराब की दुकानें हमेशा के लिए बंद कर दी जाएंगी.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Non Veg Foods Ban in Maihar: मध्य प्रदेश सरकार ने मैहर सहित 17 शहरों में नवरात्र के दौरान रविवार से सभी मांसाहारी खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगा दिया है. मैहर में मां शारदा मंदिर शक्तिपीठ है. हजारों की संख्या में श्रद्धालु ‘मां शारदे चैत्र नवरात्र मेले’ में शामिल होने के लिए मैहर आते हैं.
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा चेती चांद (30 मार्च), राम नवमी (6 अप्रैल), महावीर जयंती (10 अप्रैल) और बुद्ध पूर्णिमा (12 मई) पर भोपाल और इंदौर में मांस की दुकानें बंद रहेंगी. नगर निगम के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दुकानों ने आदेशों का उल्लंघन किया तो उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है.
सरकार ने घोषणा की है कि एक अप्रैल से मैहर समेत राज्य के 17 शहरों में शराब की दुकानें हमेशा के लिए बंद कर दी जाएंगी.

