By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: रामनवमी पर तमिलनाडु को क्या-क्या सौगात देंगे पीएम मोदी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > रामनवमी पर तमिलनाडु को क्या-क्या सौगात देंगे पीएम मोदी
National

रामनवमी पर तमिलनाडु को क्या-क्या सौगात देंगे पीएम मोदी

DB News
Last updated: 24/03/2026 1:33 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली नई रेल और सड़क परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जो राज्य के विकास और कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगे.

Source : MEDIA

Contents
रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली नई रेल और सड़क परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जो राज्य के विकास और कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगे.इस पुल का गहरा सांस्कृतिक महत्वरामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला है यह पुलदोहरी रेल पटरियों के लिए डिज़ाइन किया गया है8,300 करोड़ रुपये से रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगेग्रामीण स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलने की संभावनाप्रधानमंत्री आने वाले समय में मदुरै को देंगे सौगात

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

PM Modi Tamil Nadu Visit : रविवार, यानी 6 अप्रैल को रामनवमी के पावन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु को बड़ा सौगात देने का जा रहे हैं. दरअसल आज भारत का अपना पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल मिलने जा रहा है. वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल वह ब्रिज होता है जिसका एक हिस्सा ऊपर-नीचे उठता है, ताकि जहाजों को बिना रुकावट के गुजरने का रास्ता मिल सके. इस पुल का नाम है नया पंबन ब्रिज और इसका उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी. इसका आलावा आज ही रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) के बीच भी नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की जाएगी.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस पुल का उद्घटान दोपहर लगभग 12 बजे किया जाएगा. इस समारोह के बाद लगभग 12:45 बजे प्रधानमंत्री रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. दर्शन के बाद लगभग 1:30 बजे वे इसी राज्य में 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाली अलग-अलग रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इस अवसर पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

इस पुल का गहरा सांस्कृतिक महत्व

प्रधानमंत्री नए पंबन रेल पुल का उद्घाटन करेंगे और रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) के बीच नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. इस पुल का गहरा सांस्कृतिक महत्व है. रामायण के अनुसार, राम सेतु का निर्माण रामेश्वरम के पास धनुष्कोडी से शुरू हुआ था.

रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला है यह पुल

रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला यह पुल वैश्विक स्तर पर भारतीय इंजीनियरिंग का एक उल्लेखनीय नमूना है. इसे बनाने में 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है. 2.08 किलोमीटर लंबा यह पुल 99 स्पैन और 72.5 मीटर ऊंचे वर्टिकल लिफ्ट स्पैन से सुसज्जित है, जो 17 मीटर की ऊंचाई तक उठता है.इससे जहाजों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित होती है और रेलगाड़ियों का संचालन भी निर्बाध रहता है. स्टेनलेस स्टील सुदृढ़ीकरण, उच्च श्रेणी के सुरक्षात्मक पेंट और पूरी तरह से वेल्डेड जोड़ों से निर्मित यह पुल अत्यधिक टिकाऊ है और इसके रखरखाव की आवश्यकता कम है.

दोहरी रेल पटरियों के लिए डिज़ाइन किया गया है

बताया जा रहा है कि भविष्य की मांगों को पूरा करने के लिए इसे दोहरी रेल पटरियों के लिए डिज़ाइन किया गया है. एक विशेष पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग इसे जंग से बचाती है, जिससे कठोर समुद्री वातावरण में भी इसकी दीर्घायु सुनिश्चित होती है.

8,300 करोड़ रुपये से रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और इन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इन परियोजनाओं में एनएच-40 के 28 किलोमीटर लंबे वालाजापेट-रानीपेट खंड को चार लेन का बनाने की आधारशिला, एनएच-332 के 29 किलोमीटर लंबे विलुप्पुरम-पुडुचेरी खंड को चार लेन का बनाने की आधारशिला, एनएच-32 के 57 किलोमीटर लंबे पूंडियनकुप्पम-सत्तनथपुरम खंड और एनएच-36 के 48 किलोमीटर लंबे चोलापुरम-तंजावुर खंड को राष्ट्र को समर्पित करना शामिल है। ये राजमार्ग कई तीर्थ स्थलों और पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगे, शहरों के बीच की दूरी कम करेंगे और मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और बंदरगाहों तक त्वरित पहुंच प्रदान करेंगे। इसके अलावा, ये स्थानीय किसानों को कृषि उत्पादों को पास के बाजारों तक पहुंचाने में सक्षम बनाएंगे और स्थानीय चमड़ा और लघु उद्योगों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे.

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलने की संभावना

प्रधानमंत्री द्वारा रखी जा रही आधारशिला से ग्रामीण सड़कों के माध्यम संपर्क में बढ़ोत्तरी होगी. इन सड़कों से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलने की संभावना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मुख्यधारा से जुड़ सकेगी.क्योंकि “प्रत्येक सड़क ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देती है और जीवन स्तर को सुगम बनाती है.”

प्रधानमंत्री आने वाले समय में मदुरै को देंगे सौगात

पीएम आने वाले समय में जल्द ही मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे. इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ाना, आवागमन में सुधार लाना और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देना है. इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. जिससे क्षेत्र का विकास होगा.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatePMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आज बिगड़े हुए काम बनेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article ‘हस्ताक्षर अंग्रेजी में करते हैं और तमिल पर गर्व’- पीएम मोदी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?