By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: डिप्टी स्पीकर पद पर कांग्रेस के मंसूबों पर फिरा पानी, ममता बनर्जी की चाल से अखिलेश हुए खुश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > डिप्टी स्पीकर पद पर कांग्रेस के मंसूबों पर फिरा पानी, ममता बनर्जी की चाल से अखिलेश हुए खुश
National

डिप्टी स्पीकर पद पर कांग्रेस के मंसूबों पर फिरा पानी, ममता बनर्जी की चाल से अखिलेश हुए खुश

DB News
Last updated: 23/10/2025 10:59 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

स्पीकर के चुनाव के वक्त आम सहमति से पहले विपक्ष ने डिप्टी स्पीकर पद की शर्त रखी थी, लेकिन बात नहीं पाई थी

Edited By- Supriya
नई दिल्ली.
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद केंद्र में नई सरकार और मोदी कैबिनेट का गठन हो गया है। साथ ही, लोकसभा में स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष को भी चुन लिया गया है। 18वीं लोकसभा के लिए एक बार फिर कोटा से सांसद ओम बिरला को स्पीकर पद के लिए चुना गया है। हालांकि, अभी भी डिप्टी स्पीकर पद को लेकर संशय बना हुआ है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने डिप्टी स्पीकर का पद समाजवादी पार्टी (सपा) को देने की वकालत की है। इस वक्त लोकसभा के डिप्टी स्पीकर पद के चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। साथ ही, चुनाव की तारीखों को लेकर भी ऐलान नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दो दिन पहले टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं को डिप्टी स्पीकर पद के लिए फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद का नाम सुझाया है। हालांकि, अभी इंडिया गठबंधन की ओर से इस मामले पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। इधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्ताव से समाजवादी पार्टी में खुशी का माहौल है। हालांकि, कांग्रेस ने भी ममता के फैसले को इनकार नहीं किया है।

Contents
स्पीकर के चुनाव के वक्त आम सहमति से पहले विपक्ष ने डिप्टी स्पीकर पद की शर्त रखी थी, लेकिन बात नहीं पाई थीदलित समाज से आते हैं सपा सांसदविपक्ष ने डिप्टी स्पीकर पद की रखी थी शर्त

दलित समाज से आते हैं सपा सांसद

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस में के. सुरेश स्पीकर पद के बाद डिप्टी स्पीकर पद के लिए भी उम्मीदवार होने वाले थे। इस बीच ममता बनर्जी ने कांग्रेस की योजना पर पानी फेरने का काम किया है। टीएमसी का मानना है कि डिप्टी स्पीकर के चुनाव में सहयोगी दल को मौका मिलना चाहिए। बता दें कि, कांग्रेस सांसद के. सुरेश की तरह ही फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद भी दलित समाज से आते हैं। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद भी अवेधश प्रसाद की जीत ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है।

विपक्ष ने डिप्टी स्पीकर पद की रखी थी शर्त

लोकसभा में अभी तक के परंपरा के मुताबिक डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को ही मिलता है। स्पीकर के चुनाव के वक्त आम सहमति से पहले विपक्ष ने डिप्टी स्पीकर पद की शर्त रखी थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। ऐसे में उम्मीद कम है कि विपक्ष को डिप्टी स्पीकर का पद मिलेगा। एनडीए के किसी दल से डिप्टी स्पीकर का उम्मीदवार दिया जाता है, तो फिर इंडिया गठबंधन से अवधेश प्रसाद का नाम आगे किया जा सकता है। इस मामले में इंडिया गठबंधन के घटक दल भी अवधेश को डिप्टी स्पीकर बनाए जाने को लेकर जोर डाल सकते हैं।

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article कुंभ राशि में वक्री हुए शनि, दुष्प्रभावों से बचाव के लिए राशि के अनुसार करें दान
Next Article टी20 क्रिकेट से रवींद्र जडेजा का भी संन्यास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?