रोहित-कोहली ने भी टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को कहा था अलविदा, जड़ेजा ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
Source : SOCIAL MEDIA
By- db news update| Edited by: prince
नई दिल्ली t20 world cup: भारतीय टीम ने बीते शनिवार रात को साउथ अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। जिसके बाद इस लिस्ट में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का भी नाम जुड़ गया है। अब जडेजा ने भी टी20 फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इस तरह अब भारत के 3 दिग्गज क्रिकेटरों ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। हालांकि, विराट और रोहित की तरह ही जडेजा भी इंटरनेशनल वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
रवींद्र जडेजा ने लिखा भावुक पोस्ट
रवींद्र जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा- “मैं कृतज्ञता भरे दिल से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कहता हूं। गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह, मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए शुक्रिया।”
जडेजा का इंटरनेशनल टी20 करियर
रवींद्र जडेजा ने साल 2009 में टी20 इंटरनेशनल में अपना कदम रखा था। इसके बाद वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते रहे। इस खिलाड़ी ने बतौर ऑलराउंडर 74 टी20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें उन्होंने बतौर बल्लेबाज 21.46 की एवरेज और 127.16 की स्ट्राइक रेट से 515 रन बनाए। वहीं, जडेजा ने भारत के लिए गेंदबाज करते हुए 74 टी20 मैचों में 7.62 की इकॉनमी और 29.85 की एवरेज से 54 विकेट झटके हैं।
रविंद्र जडेजा ने किया इंस्टाग्राम पर संन्यास का ऐलान
अब रविंद्र जडेजा ने ऐलान करते हुए इंस्टाग्राम पर भावुक मेसेज लिखा। उन्होंने कहा- मैं भरे दिल से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कह रहा हूं। गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक मजबूत घोड़े की तरह मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। इसके साथ ही जडेजा ने अन्य प्रारूपों पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- मैं वनडे और टेस्ट खेलना जारी रखूंगा।
भविष्य पर ध्यान
राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। उनकी जगह लेने के लिए जो नाम सबसे आगे है और उनका कोच बनना लगभग तय माना जा रहा है। ये हैं गौतम गंभीर। गौतम गंभीर नए खिलाड़ियों के साथ टीम बनाने पर जोर दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गंभीर ने बीसीसीआई के सामने कुछ शर्तें रखी थीं जिनमें ये बात शामिल थी कि अगर अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अगर विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी अच्छा खेल नहीं दिखाते हैं तो फिर इन्हें टीम से बाहर कर दिया जाए।
गंभीर की सोच साफ है। वह एक नई टीम तैयार करने मूड में लग रहे हैं और इसलिए वह सीनियर खिलाड़ियों को भविष्य के आईसीसी टूर्नामेंट्स में नहीं देख रहे हों। ऐसे में बहुत संभावना है कि ये बात रोहित, कोहली और जडेजा तक कन्वे कर दी गई हो और इसलिए ये फैसला लिया गया हो।
नए खिलाड़ियों को मौका देना
विराट, रोहित और जडेजा भी जानते हैं कि उनकी उम्र हो गई है और अब वह लगातार तीनों फॉर्मेट नहीं खेल सकते। बीसीसीआई का भी ध्यान इस पर होगा। हो सकता है कि इस बात को ध्यान में रखते हुए भी इन तीनों ने एक फॉर्मेट छोड़ने का फैसला किया हो या बीसीसीआई ने साफ कर दिया हो कि इस कारण वह इन तीनों खिलाड़ियों को अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं देख रहा है। अगला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला जाना है। अभी इसमें दो साल का समय है। नए कोच के साथ इस वर्ल्ड कप के लिए नई टीम तैयार की जाएगी जिसमें ये तीनों नहीं होंगे।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
रवींद्र जडेजा के संन्यास लेने के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके खेल की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने कहा, ‘एक ऑलराउंडर के तौर पर आपने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। क्रिकेट प्रेमी आपके स्टाइलिश स्ट्रोक प्ले, स्पिन और शानदार फील्डिंग की प्रशंसा करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में रोमांचक टी20 प्रदर्शन के लिए धन्यवाद। आपके आगे के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

