गुजरात में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन: बांग्लादेश भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं. भारत के प्रधानमंत्री वहां के नेता से मिले. उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला. कहां गई 56 इंच की छाती.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
जरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन हो रहा है. यह दो दिन (8 और 9 अप्रैल) का है. अधिवेशन में राहुल गांधी बोले- कुछ दिन पहले बीजेपी ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास किया. यह फ्रीडम ऑफ रिलीजन, संविधान पर आक्रमण है. RSS के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में लिखते हैं कि क्रिश्चियंस पर आक्रमण करने जा रहे हैं. ये एंटी-रिलीजन बिल है. ये देश के सभी लोगों को मालूम होना चाहिए.
बांग्लादेश भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं. भारत के प्रधानमंत्री वहां के नेता से मिले. उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला. कहां गई 56 इंच की छाती.
इससे पहले मंगलवार को पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चार घंटे चली. आज दूसरे दिन साबरमती रिवरफ्रंट पर मुख्य अधिवेशन हो रहा है, जिसमें देशभर से 1700 से अधिक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल मौजूद हैं, लेकिन प्रियंका गांधी नहीं पहुंची.

