MP छिंदवाड़ा पहुंचे द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए आज सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शनिवार (19 अप्रैल) को द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज पहुंचे, जहां उनके प्रवचन हुए. इस दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जो अचंभित करने वाला था. दरअसल इस कार्यक्रम में राजनीति के दो धुर विरोधी (वर्तमान सांसद विवेक बंटी साहू और पूर्व सांसद नकुलनाथ) एक ही मंच पर मौजूद देखे गए. ऐसा सियासी संयोग छिंदवाड़ा में पहलीबार देखने को मिला, जहां दोनों नेताओं ने करीब आधे घंटे तक एक साथ मंच साझा किया. इससे साफ हो गया कि सियासी मतभेद का धार्मिक गतिविधियों से कोई लेना देना नहीं.
आपस में बातचीत नहीं हुई
हालांकि, दोनों के बीच इस दौरान आपस में न कोई बातचीत नहीं हुई. न ही एक-दूसरे की नजरें मिलीं. इसके बावजूद कार्यक्रम के दौरान दोनों ने गुरुदेव की चरण पादुका को श्रद्धापूर्वक माथे लगाया और धर्मोपदेश का पालन करने का संकल्प लिया.

धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर करें काम- शंकराचार्य

धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर करें काम- शंकराचार्य
जगद्गुरु शंकराचार्य ने अपने प्रवचन में कहा कि धर्म की रक्षा के लिए आज सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा. उन्होंने समय की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि जो कार्य समय रहते किया जाए, वही सफल होता है.

