उसने सफाई देते हुए कहा कि मैं इस हमले का जिम्मेदार नहीं, भारत ने बुधवार रात सीसीएस की बैठक में पांच बड़े फैसले लिए
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Saifullah Kasuri Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में लश्कर ए तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी का हाथ बताया जा रहा है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े एक्शन लिए हैं, उसके बाद कसूरी ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें उसने हमले की निंदा की है और कहा कि वह इसका जिम्मेदार नहीं है. बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई है. हलगाम में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा (LeT) कमांडर सैफुल्लाह कसूरी फिर से सामने आया है. वह पाकिस्तान में एक रैली में देखा गया। इस रैली में उसने भारत के खिलाफ आग उगली. कसूरी ने पाकिस्तान के सियासी नेताओं और अन्य आतंकियों के साथ मंच साझा किया। यह रैली पाकिस्तान मार्कजी मुस्लिम लीग (PMML) ने आयोजित की थी. पाकिस्तान के परमाणु परीक्षणों की वर्षगांठ में आयोजित रैली में इसने भड़काऊ भाषण दिए. इस रैली में लश्कर सरगना हाफिज सईद का बेटा तलहा सईद भी मौजूद था।.भारत ने उसे भी आतंकी घोषित कर रखा है. कसूरी ने रैली में कबूल किया कि उस पर पहलगाम हमले का आरोप है और अब वह पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका है.
भारत ने बुधवार रात सीसीएस की बैठक में पांच बड़े फैसले लिए. इसमें इंडस वाटर ट्रीटी रोकने समेत कई कठोर कदम उठाए गए. इसके बाद लश्कर ए तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने बयान जारी किया है. उसने कहा उसका पहलगाम के आतंकी हमले से कुछ लेना देना नहीं है. उसका कहना है कि यह भारत की साजिश है.
भारत को बताया जंगी दुश्मन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कसूरी ने वीडियो में कहा, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है, ”हम इसकी निंदा करते हैं. इस हमले की आड़ में हिन्दुस्तान की मीडिया ने मुझे जिम्मेदार ठहराया है. पाकिस्तान पर भी इल्जाम लगाया है. यह अफसोसनाक बात है. हिन्दुस्तान पाकिस्तान को तबाह करना चाहता है. वो एक जंगी दुश्मन है. उसने कश्मीर में 10 लाख की फौज भेजकर जंग का माहौल बना दिया है.”
पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका हूं- सैफुल्लाह कसूरी
सैफुल्लाह कसूरी को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले का साजिशकर्ता माना जाता है। इस हमले में 25 हिंदू पर्यटकों के साथ 26 लोग मारे गए थे। मारे जाने वाले सारे पुरुष थे, क्योंकि आतंकवादियों ने हिंदुओं को उनका धर्म पूछकर उन्हें निशाना बनाया था। हमला करने वाले द रेसिस्टेंस टास्क फोर्स के आतंकी थे,जो LeT का मुखौटा आतंकी संगठन है। कसूरी को खालिद के नाम से भी जाना जाता है। उसने रैली में कहा, ‘मुझे पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड होने का दोष दिया जाता है, और मैं पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका हूं।’ उसने ‘मुदस्सिर शहीद’ के नाम पर एक सेंटर, सड़क और अस्पताल बनाने की भी घोषणा की। खुफिया सूत्रों के अनुसार, मुदस्सिर अहमद उन आतंकियों में से एक था, जिन्हें भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में मार गिराया.
बेटे तलहा सईद ने भी दिया भाषण
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आयोजित इस रैली में तलहा सईद ने भी भाषण दिया. वह भारत की मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में 32वें नंबर पर है. उसने जिहादी नारे लगाए और ‘नारा-ए-तकबीर कहा। सईद ने 2024 के आम चुनावों में लाहौर के एनए-122 सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गया।.वह पीएमएमएल (PMML) के साथ जुड़ा है, जो LeT का राजनीतिक चेहरा माना जाता है. PMML ने हाल के हफ्तों में भारत के खिलाफ बयानबाजी बढ़ा दी है। उसने लाहौर, कराची, इस्लामाबाद और फैसलाबाद जैसे शहरों में विरोध प्रदर्शन किए हैं. PMML हाफिज सईद की रिहाई की मांग कर रहा है और सिंधु जल संधि रोकने के खिलाफ भारत को लेकर गीदड़भभकी भी दे रहा है.
