By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को किया गया हाईटेक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Jammu & Kashmir > अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को किया गया हाईटेक
Jammu & Kashmir

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को किया गया हाईटेक

DB News
Last updated: 23/09/2026 12:36 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक होगी. पहलगाम आतंकी हमले के बाद यात्रा की सुरक्षा को लेकर व्यापक बदलाव

Source : MEDIA

Contents
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक होगी. पहलगाम आतंकी हमले के बाद यात्रा की सुरक्षा को लेकर व्यापक बदलावनिगरानी तंत्र सक्रियअमरनाथ यात्रा के लिए ऐसे रहेंगे सुरक्षा के इंतजामRFID कार्ड के बिना नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमतिक्यूआर कोड से मिलेगी पूरी जानकारी

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Amarnath Yatra Security: जम्मू-कश्मीर का पूरा क्षेत्र हाई अलर्ट मोड पर है. अमरनाथ यात्रा को लेकर यहां की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और इस बार इस यात्रा की अवधि भी घटाए जाने की चर्चा है. यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 38 दिन तक चलेगी. पिछली बार अमरनाथ यात्रा 52 दिनों की हुई थी. वहीं अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं.

हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने पर विचार कर रही है. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 581 यूनिट्स, ड्रोन, जैमर के साथ-साथ के 9 यूनिट्स को तैनात करने की योजना बनाई गई है. अमरनाथ की यात्रा इस बार छोटी होने वाली है, जो 3 जुलाई से 9 अगस्त तक होगी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पूरा भारत हाई अलर्ट पर है. इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं. यह पहली बार होगा जब काफिले की आवाजाही की सुरक्षा के लिए सिग्नल जैमर लगाए जाएंगे. ये कदम रिमोट कंट्रोल वाले विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) से उत्पन्न खतरों को बेअसर करने के लिए उठाया गया है. इसके अलावा काफिले के गुजरने के दौरान अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रास्तों और नेशनल हाईवे की ओर जाने वाली सभी सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा.

निगरानी तंत्र सक्रिय

बताया जा रहा है कि इस दौरान केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिविर स्थलों पर व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी के लिए तैनात किया जाएगा. शाह ने श्रद्धालुओं के पंजीकरण, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आपदा प्रबंधन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. यात्रा मार्ग के साथ ही जम्मू-कश्मीर के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है. ताकि, श्रद्धालु सुरक्षित रूप से पर्यटन का आनंद ले सकें. मौसम की स्थिति एवं पूर्वानुमान के अनुरूप ही श्रद्धालुओं के जत्थों को आगे बढ़ाने की व्यवस्था बनाने पर जोर दिया गया है.

अमरनाथ यात्रा के लिए ऐसे रहेंगे सुरक्षा के इंतजाम

  • पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे, जिसमें कई लेयर की व्यवस्थाएं की गई हैं. मसलन, रोड ओपनिंग पार्टीज (आरओपी) जो मूवमेंट से पहले प्रमुख हिस्सों को सुरक्षित और साफ रखेंगी.
  • साथ ही क्विक एक्शन टीम्स (QATs) को भी रैपिड रेस्पॉन्स के लिए और विस्फोटकों को निरस्त करने के लिए दस्ते को भी तैनात किया जाएगा.
  • इसके अलावा विस्फोटकों का पता लगाने के लिए हाईली ट्रेन्ड स्निफर डॉग्स वाली के9 यूनिट्स की भी तैनाती होगी. वहीं, रियल टाइम एरियल सर्विलांस के लिए ड्रोन भी होंगे.
  • इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात ने सुरक्षा बलों को तीर्थयात्रा रास्ते पर तोड़फोड़ विरोधी टीमों को तैनात करके संभावित जोखिमों को कम करने के उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिया था.
  • पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने उनसे निगरानी और खतरे का पता लगाने की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने को भी कहा है.

RFID कार्ड के बिना नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि श्राइन बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि, अमरनाथ यात्रा के दौरान सभी पंजीकृत यात्रियों को यात्रा प्रारंभ करने से पहले आरएफआईडी (FRID) कार्ड प्राप्त करना होगा. यह कार्ड जम्मू, पहलगाम, बालटाल और अन्य निर्धारित केंद्रों पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसमें जीपीएस ट्रैकिंग की सुविधा होगी, जिससे तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने, आपातकालीन परिस्थितियों में संपर्क स्थापित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. बिना आरएफआईडी कार्ड के किसी भी श्रद्धालु को अमरनाथ गुफा की ओर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

क्यूआर कोड से मिलेगी पूरी जानकारी

इतना ही नहीं इस बार यात्रा से जुड़े घोड़े, खच्चर, पालकी संचालकों और स्थानीय सेवा प्रदाताओं का पुलिस सत्यापन कर उन्हें क्यूआर कोड जारी किए जाएंगे. श्रद्धालु इन क्यूआर कोड को स्कैन कर संबंधित व्यक्ति की पहचान और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से जत्थों की रियल टाइम लोकेशन की जानकारी भी उपलब्ध होगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी.

 

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 30 की मौत, पुल और सड़कें बहीं

किश्तवाड़ में बादल फटा, 38 लोगों की मौत, 35 की हालत नाजुक

सावन के आखिरी सोमवार से पहले अनंतनाग में मिलीं प्राचीन मूर्तियां, शिवलिंग

J&K के कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 3 दहशतगर्दों को घेरा

अमरनाथ यात्रा 2026 कब है? कितनी चुनौतीपूर्ण है, जानें क्यों चिंतित रहते हैं परिजन

TAGGED:Amarnath YatraDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article जीत का जश्न मातम में बदला, ग्रैंड सेलिब्रेशन के दौरान हुई भगदड़!
Next Article एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?