By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मध्य प्रदेश सरकार का उर्जा सेक्टर पर ज्यादा जोर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > मध्य प्रदेश सरकार का उर्जा सेक्टर पर ज्यादा जोर
Madhya PradeshNational

मध्य प्रदेश सरकार का उर्जा सेक्टर पर ज्यादा जोर

DB News
Last updated: 26/11/2025 12:12 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

3 लाख 65 करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश, वित्त मंत्री ने 19406 करोड़ उर्जा, 11292 करोड़ गृह और 21 हजार 144 करोड़ रुपए बजट में प्रावधान किया

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
3 लाख 65 करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश, वित्त मंत्री ने 19406 करोड़ उर्जा, 11292 करोड़ गृह और 21 हजार 144 करोड़ रुपए बजट में प्रावधान कियापुलिस विभाग में 7500 भर्तियां होगीगृह विभाग के लिए 11,292 करोड़ तो 21,144 स्वास्थ्य परलाडली बहन और शिक्षा के लिए भी बजट में प्रावधानबजट में प्रमुख प्रावधान

MP News भोपाल : मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में नई सरकार का पहला बजट पेश किया है। पिछले साल की तुलना में 2024-25 के लिए बजट राशि में 16 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस बार 3 लाख 65 करोड़ रुपए से अधिक का बजट है। सरकार ने हेल्थ और उर्जा सेक्टर पर जोर दिया है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सरकार में रेकॉर्ड सड़क निर्माण का कार्य हुआ है। उर्जा क्षेत्र के लिए 19,406 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ओंकारेश्वर में 100 मेगावट का सोलर प्लांट बनेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि विकास हमारी सरकार का लक्ष्य है।

पुलिस विभाग में 7500 भर्तियां होगी

इसके साथ ही वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि पुलिस विभाग में 7500 भर्तियां की जाएगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए बजट में 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों की भविष्यनिधि भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। एमपी अब प्रति व्यक्ति आय 1लाख 42 हजार 565 रुपए हो गए हैं।

गृह विभाग के लिए 11,292 करोड़ तो 21,144 स्वास्थ्य पर

बजट में सरकार ने गृह विभाग के लिए अपना खजाना खोल दिया है। गृह विभाग के लिए 11 हजार 292 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। इसमें पुलिस वालों के आवास के लिए 367 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही शहडोल, बालाघाट, सागर, नर्मदापुरम और मुरैना में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के लिए 21 हजार 144 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया गया है।

लाडली बहन और शिक्षा के लिए भी बजट में प्रावधान

लाडली बहना योजना के लिए 18984 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। फसल बीमा के लिए दो हजार करोड़ रुपए का प्रावधान है। साथ ही एमपी में 22 नए आईटीआई इस साल खोले जाएंगे। शिक्षा के लिए इस बजट में 22,600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

बजट में प्रमुख प्रावधान

  • 520 करोड़ रुपए की राशि उज्जवला योजना के लिए स्वीकृत की गई है।
  • दुग्ध योजना के लिए 150 करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में किया गया है
  • पशु पालकों के लिए 590 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • गौशाला के लिए 250 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान है।
  • प्राकृतिक खेती के लिए 30 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है।
  • इसी साल तीन नए मेडिकल कॉलेज खुले जाएंगे। ये मेडिकल कॉलेज मंदसौर, नीमच और सिवनी में शुरू किए जाएंगे।
  • संस्कृति विभाग का बजट इस बार 1 हजार 81 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
  • स्वास्थ्य विभाग में 46,000 नए पद सृजित किए गए हैं। अब मध्य प्रदेश में 14 मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं।
  • खेल के लिए 568 करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में किया गया है।
  •  आकांक्षा योजना के लिए भी 10 करोड़ की राशि बजट में है।
  • पीएम ई बस योजना के तहत छह शहरों में 552 ई बसें चलाई जाएंगी।
  • सीएम राइज स्कूल के लिए भी 667 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
  • जानजातियों के लिए विकास के लिए 46,806 करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में की गई है।
  • एमपी का कुल बजट 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपए का है
  • हर जिले के लिए अपना एक नया प्रोडक्ट होगा
  • गरीब कैदी वित्तीय सहायता योजना शुरू होगी
  • इस बार केंद्र सरकार से 3800 करोड़ रुपए की राशि अतिरिक्त मिली
  • इसके साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों को बड़े बाजारों से जोड़ने के लिए 800 करोड़ रुपए का प्रावधान
  • विधायकों को ई-ऑफिस बनाने के लिए 5 लाख रुपए दिए जाएंगे
  • अटल कृषि योजना के तहत 11,065 करोड़ की सब्सिडी का प्रावधान
  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के लिए 10 हजार 279 करोड़ का प्रावधान
  • सिंचाई परियोजनाओं के लिए 13 हजार 596 करोड़ का प्रावधान
  • पेंशन योजनाओं के लिए 4421 करोड़ रुपए प्रस्तावित
  • 2028 में सिंहस्थ के लिए 500 करोड़ रुपए की राशि
  • छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए 563 करोड़ रुपए की राशि
  • नगर निकाय के लिए 5 हजार करोड़ रुपए की राशि
  • पीएम सिंचाई योजना के लिए 300 करोड़ रुपए
  • मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए डिंडोरी में खुलेगा श्री अन्न अनुसंधान केंद्र
  • सिंहस्थ के लिए उज्जैन आने वाले सभी मार्ग फोर और आठ लेन के होंगे
  • शिक्षा क्षेत्र के लिए वर्ष 2024-25 में रुपए 52 हजार 682 करोड़ का प्रावधान
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए अनुसूचित जनजाति उपयोजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 हेतु रुपए 40 हजार 804 करोड़ का प्रावधान

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हेमंत सोरेन होंगे झारखंड के अगले सीएम, चंपाई सोरेन देंगे इस्तीफा
Next Article 3 पौधे लगाने मात्र से जीवन में आएंगे कई चमत्कारी बदलाव!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?