ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुरू हुई सर्वदलीय बैठक, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की नींद उड़ गई है. उसने बौखलाहट में एलओसी पर बुधवार और गुरुवार की रात फिर से सीजफायर तोड़ा.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
India Operation Sindoor : भारत ने पाकिस्तान और पीओके में कुल 21 आतंकी कैंप चिंहित किए थे. इनमें से 9 कैंप ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना और थलसेना ने मिलकर तबाह कर दिए हैं. अब 12 आतंकी कैंप बच गए हैं. उनका हिसाब बराबर करने क्या सिंदूर-2.0 ऑपरेशन होगा?
यहां हम बता दें कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान दहशत में है. प्रधानमंत्री शहबाज ने भारत को जवाब देने की धमकी दी है. ऑपरेशन के दौरान पाक के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसमें कई आतंकियों की मौत हुई. इसी मुद्दे पर केंद्र सरकार सर्वदलीय बैठक कर रहा है. इसकी अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्री भी भारत पहुंचे हैं.
ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शुरू है. बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ तमाम पार्टियों के नेता मौजूद हैं.
मीटिंग से पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के मौजूद की मांग की थी, हालांकि वह नहीं पहुंचे. मीटिंग की अध्यक्षता राजनाथ सिंह कर रहे हैं. मीटिंग से पहले रिजिजू ने कहा कि देश ने बड़ा कदम उठाया है. हमारी सेना के चलाए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सभी पार्टियों को जानकारी देना सरकार की जिम्मेदारी है.
इससे पहले 24 अप्रैल को पार्लियामेंट एनेक्सी में 2 घंटे तक सर्वदलीय बैठक हुई थी. इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी. अमित शाह, एस जयशंकर, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई नेता इसमें शामिल हुए थे.
बॉर्डर के पास गिरा पाकिस्तानी रॉकेट
अमृतसर में पाकिस्तान का रॉकेट आकर गिरा. बॉर्डर के पास गिरे रॉकेट को सेना ने कब्जे में लिया. पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखला गया है. वह लगातार सीजफायर तोड़ रहा है.

