पुनर्विकसित अमृत स्टेशन सिवनी, शाजापुर, ओरछा, नर्मदापुरम, श्रीधाम और कटनी साउथ रेलवे स्टेशनो के नव स्वरूप का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
PM inaugurates redeveloped: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दिनांक 22 मई 2025 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवनिर्मित एवं पुनर्विकसित स्टेशन एवं परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल उद्घाटन किया. मध्य प्रदेश के अमृत स्टेशन सिवनी, शाजापुर, ओरछा, नर्मदापुरम, श्रीधाम और कटनी साउथ के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन पीएम ने किया. इस उद्घाटन में सीएम डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम से जुड़े.
कटनी और श्रीधाम स्टेशन में यह कार्यक्रम आयोजित
पश्चिम मध्य रेल ,जबलपुर मंडल के 02 स्टेशन कटनी (साउथ) और श्रीधाम स्टेशन में यह कार्यक्रम आयोजित किए गए. कटनी (साउथ) स्टेशन में मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा द्वारा उपमुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन राजेंद्र शुक्ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक कटनी मुड़वारा, संदीप जायसवाल, विधायक बहोरीबंद प्रणय पांडे, विधायक बड़वारा धीरेंद्र बहादुर सिंह , महापौर कटनी नगर निगम श्रीमती प्रीति संजय सूरी , अध्यक्ष नगर निगम कटनी मनीष पाठक , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा भाजपा जिला अध्यक्ष कटनी , दीपक सोनी टंडन का सेपलिंग देकर स्वागत किया गया.
स्काउट एवं गाइड के कलाकारों के द्वारा देशभक्ति की थीम पर एक नाटक का मंचन किया गया तथा केंद्रीय विद्यालय न्यू कटनी जंक्शन व रेलवे स्कूल ,न्यू कटनी जंक्शन के 30 बच्चों को निबंध प्रतियोगिता एवं काव्य पाठ में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा एक गिफ्ट वितरित किया गया.
बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम से उद्घाटन
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राजस्थान के बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम से श्रीधाम रेलवे स्टेशन सहित देश के 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया. इस अवसर पर यहां श्रीधाम के अमृत रेलवे स्टेशन में परमहंसी वनम से ब्रह्मचारी अचलानंद महाराज, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार और सांसद प्रतिनिधि पंकज चौकसे एवं गोटेगांव के भाजपा अध्यक्ष अभिषेक पटेल सहित अन्य उपस्थित थे. यात्री सुविधाओं से युक्त ,अत्याधुनिक और नये स्वरूप में बने अत्यंत सुंदर और भव्य रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के साक्षी बने.
पुनर्विकसित सिवनी स्टेशन का हुआ लोकार्पण
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए सिवनी रेलवे स्टेशन का गुरुवार को लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर स्टेशन प्लेटफार्म (पीएफ) एक पर लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया. सिवनी में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधि, रेल अधिकारी व अन्य जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे. सिवनी स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत कई विकास कार्य कराए गए हैं. स्टेशन प्लेटफार्म एक की ओर स्थित बिल्डिंग को नया लुक प्रदान किया गया है. 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज(एफओबी) बनाया गया है. इस एफओबी से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाना अब यात्रियों के लिए और आसान हो गया है.



