पुनर्विकसित अमृत स्टेशन सिवनी, शाजापुर, ओरछा, नर्मदापुरम, श्रीधाम और कटनी साउथ रेलवे स्टेशनो के नव स्वरूप का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
PM inaugurates redeveloped: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दिनांक 22 मई 2025 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवनिर्मित एवं पुनर्विकसित स्टेशन एवं परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल उद्घाटन किया. मध्य प्रदेश के अमृत स्टेशन सिवनी, शाजापुर, ओरछा, नर्मदापुरम, श्रीधाम और कटनी साउथ के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन पीएम ने किया. इस उद्घाटन में सीएम डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम से जुड़े.
कटनी और श्रीधाम स्टेशन में यह कार्यक्रम आयोजित
पश्चिम मध्य रेल ,जबलपुर मंडल के 02 स्टेशन कटनी (साउथ) और श्रीधाम स्टेशन में यह कार्यक्रम आयोजित किए गए. कटनी (साउथ) स्टेशन में मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा द्वारा उपमुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन राजेंद्र शुक्ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक कटनी मुड़वारा, संदीप जायसवाल, विधायक बहोरीबंद प्रणय पांडे, विधायक बड़वारा धीरेंद्र बहादुर सिंह , महापौर कटनी नगर निगम श्रीमती प्रीति संजय सूरी , अध्यक्ष नगर निगम कटनी मनीष पाठक , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा भाजपा जिला अध्यक्ष कटनी , दीपक सोनी टंडन का सेपलिंग देकर स्वागत किया गया.
स्काउट एवं गाइड के कलाकारों के द्वारा देशभक्ति की थीम पर एक नाटक का मंचन किया गया तथा केंद्रीय विद्यालय न्यू कटनी जंक्शन व रेलवे स्कूल ,न्यू कटनी जंक्शन के 30 बच्चों को निबंध प्रतियोगिता एवं काव्य पाठ में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा एक गिफ्ट वितरित किया गया.
बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम से उद्घाटन
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राजस्थान के बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम से श्रीधाम रेलवे स्टेशन सहित देश के 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया. इस अवसर पर यहां श्रीधाम के अमृत रेलवे स्टेशन में परमहंसी वनम से ब्रह्मचारी अचलानंद महाराज, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार और सांसद प्रतिनिधि पंकज चौकसे एवं गोटेगांव के भाजपा अध्यक्ष अभिषेक पटेल सहित अन्य उपस्थित थे. यात्री सुविधाओं से युक्त ,अत्याधुनिक और नये स्वरूप में बने अत्यंत सुंदर और भव्य रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के साक्षी बने.
पुनर्विकसित सिवनी स्टेशन का हुआ लोकार्पण
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए सिवनी रेलवे स्टेशन का गुरुवार को लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर स्टेशन प्लेटफार्म (पीएफ) एक पर लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया. सिवनी में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधि, रेल अधिकारी व अन्य जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे. सिवनी स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत कई विकास कार्य कराए गए हैं. स्टेशन प्लेटफार्म एक की ओर स्थित बिल्डिंग को नया लुक प्रदान किया गया है. 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज(एफओबी) बनाया गया है. इस एफओबी से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाना अब यात्रियों के लिए और आसान हो गया है.
छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों का भी हुआ उद्घाटन
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित 103 स्टेशनों का लोकार्पण किया. इन स्टेशनों में छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन भी शामिल है.
इस अवसर पर उरकुरा के रेल्वे स्टेशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे राज्यपाल रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने लगभग 10 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित उरकुरा स्टेशन का विधिवत लोकार्पण किया। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक डिजाइन और सांस्कृतिक वातावरण के साथ यात्रियों के लिए विशेष अनुभव के रूप में तैयार किया गया है.
अमृत भारत स्टेशन के लोकार्पण अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल्वे एक अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है. अमृत भारत स्टेशन योजना केवल यात्री सुविधाओं के उन्नयन तक सीमित नहीं है बल्कि यह विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि रेल्वे अब केवल यातायात का माध्यम नहीं बल्कि नये भारत की गतिशील अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुकी है. राज्यपाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस समय 35 हजार करोड़ रूपये से अधिक की रेवले परियोजनाएं संचालित है और वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य को 6925 करोड़ रूपए का ऐतिहासिक आबंटन प्राप्त हुआ है. यह केंद्र सरकार की राज्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक समन्वय को नई ऊंचाई मिलेंगी
श्री डेका ने कहा कि स्टेशनों के विकसित होने से छत्तीसगढ़ में पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक समन्वय को नई ऊंचाई मिलेंगी. विशेष रूप से जनजातीय, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए रेल्वे एक विकास की मजबूत कड़ी बनकर उभरेगी. उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री और भारतीय रेल्वे का छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार प्रकट किया और विश्वास व्यक्त किया कि अमृत भारत स्टेशन सामाजिक, आर्थिक प्रगति में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएंगे. कार्यक्रम में उपस्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हमारे राज्य के लिए बहुमूल्य उपहार है.
रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रेल्वे हमारे देश की जीवन रेखा है. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का विकास हो रहा है. जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 1680 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए है.


