By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: PM मोदी देने जा रहे हैं MP को तोहफा, सतना-दतिया में नव निर्मित एयरपोर्ट का होगा लोकार्पण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > PM मोदी देने जा रहे हैं MP को तोहफा, सतना-दतिया में नव निर्मित एयरपोर्ट का होगा लोकार्पण
Madhya Pradesh

PM मोदी देने जा रहे हैं MP को तोहफा, सतना-दतिया में नव निर्मित एयरपोर्ट का होगा लोकार्पण

DB News
Last updated: 27/09/2025 12:42 PM
DB News
Share
2 Min Read
SHARE

भोपाल आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 31 मई को वर्चुअली एयरपोर्ट्स का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही शिप्रा नदी पर निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करेंगे.

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
भोपाल आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 31 मई को वर्चुअली एयरपोर्ट्स का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही शिप्रा नदी पर निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करेंगे.सीएम भी रहेंगे उपस्थितदतिया जाने में होगी आसानी

PM Modi Bhopal Visit: सतना और दतिया को PM मोदी हवाई उड़ान की सौगात देने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी भोपाल से वर्चुअली दतिया और सतना के नव निर्मित एयरपोर्ट्स का लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल के जम्बूरी मैदान आ रहे हैं, जहां से सिंहस्थ महापर्व का भी शंखनाद होगा, इस पर्व से पहले तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं. ‘नमामि क्षिप्रे परियोजना’ की शुरुआत हो चुकी है, जिसके तहत घाट निर्माण और अन्य कार्य होने हैं. इन सभी कार्यों का वर्चुअल भूमि-पूजन पीएम के हाथों होगा. क्षिप्रा नदी पर 778.91 करोड़ रुपये की लागत वाले ये निर्माण कार्य धार, उज्जैन, इंदौर और देवास जिले के हैं. प्रधानमंत्री मोदी 83.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बैराज, स्टॉप डैम, वेटेड कॉजवे का भी भूमि-पूजन करेंगे. साथ ही कालियादेह स्टॉप डैम के 1.39 करोड़ रूपए लागत के मरम्मत कार्य भी शुरू होंगे.

सीएम भी रहेंगे उपस्थित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रारंभ से ही प्रदेश के प्रमुख शहरों को हवाई सुविधा से जोड़ने में जुटे हुये हैं. दतिया औऱ सतना शहर धार्मिक, औद्योगिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

दतिया जाने में होगी आसानी

यहां एयरपोर्ट्स की सुविधा आ जाने से तीर्थ यात्रियों को दतिया की मां पीतांबरा पीठ, सतना की मैहर वाली मां शारदा और श्रीराम के वनवास के साक्षी चित्रकूट धाम पहुंचने के लिए हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी. इस सुविधा से तीर्थ यात्रा सुगम हो जाएगी, साथ ही दोनों क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSPM Modi Bhopal VisitPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सावन का पहला सोमवार व्रत कब है? जानें…
Next Article विन्ध्य क्षेत्र रीवा के बाद अब सतना से भी उड़ेगी फ्लाइट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?