Aaj Ka Rashifal, 3 July 2025 : आज 3 जुलाई 2025, गुरुवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 3 जुलाई 2025, गुरुवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
करियर के लिहाज से दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा तय करनी पड़ सकती है. किसी नए व्यापार को शुरू करने का मन बना सकते हैं. ऐसे समय में हर पहलू पर नजर डाले और किसी जानकार से सलाह जरूर लें. धन के लिहाज से थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. फिजूलखर्ची से बचें. पैसों की बचत करना सीखें. छात्र जीवन में आज का दिन उनके पक्ष में रहने वाला है. किसी भी तरह की परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक मिलेंगे. परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम के मधुर पल बीता सकते हैं. विष्णु जी को चावल की खीर चढ़ाएं. इसके साथ ही शाम के वक्त गरीबों में मिठाई का दान करें.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
नौकरीपेशा लोगों पर आज काम का दबाव बढ़ेगा. ऑफिस में मन अशांत भी रहेगा. ठंडे दिमाग से काम लें. व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन मुनाफे से भरा रहने वाला है. हालांकि व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेगी. धन के मामले में आज किसी भी स्त्रोत से लाभ कमाने का मौका मिलेगा. किसी भी तरह के वित्तीय निवेश में जोखिम लेने से बचें. शिक्षा से जुड़े लोगों को आज पढ़ाई में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. प्यार और परिवार दोनों का सहयोग मिलेगा. घर में माहौल सुखद रहने वाला है. शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं. भोलेनाथ की कृपा मिलेगी.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. करियर को लेकर उलझन है तो किसी से सलाह लेना फायदेमंद होगा. व्यवसायिक से जुड़े लोगों को आज थोड़ा घाटा हो सकता है. हालांकि इससे आपके व्यापार पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा. आज के दिन धन का आगमन होगा. हालांकि धन आने के साथ खर्चें भी बढ़ेंगे. लंबे समय से जिस प्रश्न पर अटके हुए थे, आज वो क्लियर हो सकता है. पढ़ाई में मन भी लगेगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चल रही अनबन खत्म हो सकती है. परिवार में प्यार बना रहेगा. मंदिर के बाहर खाना बांटने से शुभ फल की प्राप्ति होगी.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
कामकाज के लिहाज से पूरा दिन व्यस्त रहने वाला है. हालांकि आज की मेहनत आपको भविष्य में काम देगी. व्यापार के लिहाज से मांग बढ़ेगी. इसके साथ ही अन्य व्यापारियों से रिश्ते बढ़ेंगे. निवेश के मामले में सोच-समझकर फैसले लें. ज्यादा लालच का चक्कर नुकसान करा सकता है. किसी खास तरह के विषय में पढ़ने का मन बना सकते हैं. किसी भी तरह से जीवनसाथी के साथ अनबन की स्थिति से बचें. घर में हलवा बनाकर भगवान को प्रसाद स्वरूप भेंट करें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
नौकरी या करियर से जुड़ी किसी भी तरह के सवाल का जबाव पाने के लिए जानकार से सलाह जरूर लें. आज के दिन आपको व्यापार में लाभ होगा. धन के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है. धन का आगमन होगा. विद्यार्थियों के लिए आज का समय अच्छा जाएगा. परिणाम आपके पक्ष में रहेगा. परिवार में किसी बात को लेकर अनबन की स्थिति उतपन्न हो सकती है. मूंग दाल का हलवा दान करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव बढ़ेगा. हालांकि इस दौरान सहयोगियों का साथ मिलेगा. व्यापार में मुनाफा होने के साथ ग्राहको की भीड़ भी रहेगी. धन के मामले में फिजूलखर्ची से बचेंगे. किसी दोस्त से निवेश से संबंधित सलाह ले सकते हैं. शिक्षा के मामले में अध्यापक का सहयोग बना रहेगा. सभी तरह के डॉउट खत्म हो जाएंगे. परिवार में किसी पर भी संदेह करने से बचें. ये समय परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का है. कुत्ते को रोटी खिलाने से लाभ मिलेगा.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र पर आपके काम से हर कोई प्रभावित रहेगा. इस दौरान दिखावा करने से बचें. व्यापार में प्रतिद्वंदी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि मुनाफा भी कमा लेंगे. तमाम तरह की खरीदारी करेंगे. खर्चे बढ़ सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ों से करियर संबंधित सलाह मिल सकती है. प्यार और परिवार दोनों को साथ लेकर चलने की कोशिश करें. मिठाइयों का दान करना सही रहेगा.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
काम के दबाव के कारण पूरा दिन व्यस्त रहने वाला है. कार्यस्थल पर मानसिक तनाव भी रहेगा. व्यापार में किसी भी तरह के फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें. परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं. इस दौरान काफी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. शिक्षा से जुड़े लोगों का दिन व्यस्त रहने वाला है. पढ़ाई से संबंधित चीजों की जानकारी ले सकते हैं. प्यार में आपसी रिश्ते मजबूत होंगे. इस दौरान किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें. घरवालों की सेवा करें.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
ऑफिस पर आपका प्रमोशन हो सकता है. कार्यक्षेत्र पर प्रमोशन होने के साथ नए दयित्व भी मिल सकते हैं. बिजनेस में आज के दिन ग्राहकों से वाद-विवाद की स्थिति से बचें. रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है. ये धन आपके लिए जरूरी हो सकता है. किसी परीक्षा का परिणाम आपके हक में आ सकता है. परिवार में किसी के साथ भी अपने रिश्ते खराब न करें. दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके हक में रहने वाली है. इस दौरान किसी के साथ गलत न करें. व्यापार से जुड़े लोग नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. किसी भी तरह के निवेश में जल्दबाजी से बचें. विद्यार्थी जीवन में मेहनत की परस्पर जरूरत है. परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है. इस दौरान घबराने की जरूरत नहीं है. मंदिर में दान करें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र पर किसी की वित्तीय सहायता कर सकते हैं. व्यापार को बढ़ाने के लिए जानकारों से सलाह लेंगे. फिजूलखर्ची से बचें और धन को बचत करने का तरीका ढूंढे. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. इस दौरान आने वाले परिणाम आपके पक्ष में रहने वाले हैं. किसी खास दोस्त से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है. छोटे बच्चों को खिलौना देना सही रहेगा.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
ऑफिस में काम के दौरान कई तरह की चीजों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक वित्तीय की जरूरत पड़ेगी. धन के मामले में आपको लाभ मिलेगा. इस दौरान किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से दूर रहें. छात्रों को आज अधिक मेहनत करने की जरूरत है. प्यार के लिहाज से आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है. ये समय किसी खास के साथ बिता सकते हैं. कुत्तों को बिस्कुट खिलाएं.

