सावन का हर दिन खास: क्योंकि ये महीना शिव जी को समर्पित है. सावन में दीपक कहां-कहां जलाना चाहिए जान लें, कहते हैं इससे हर कार्य सिद्ध होते हैं. धन-संपन्नता में बढ़ोत्तरी होती है.
By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Sawan 2025: सावन का हर दिन खास माना गया है, क्योंकि ये महीना शिव जी को समर्पित है. आपसे किस्मत यदि रूठी है, कार्य में बार-बार बाधा आ रही है, व्यापार भी मंदा पड़ा है तो घबराने की जरूरत नहीं है. सावन में ये सारे बिगड़े काम बन सकते हैं. क्योंकि सावन माह भगवान भोले को प्रसन्न करने का सबसे पवित्र माह माना गया है.
इस माह हर रात शिव मंदिर में महुआ तेल में आठ बाती वाला दीपक जलाने से आपके कष्ट मिटना शुरू हो सकते हैं. महुआ तेल भगवान शिव का अति प्रिय है और उनकी कृपा भक्तों पर बरसकती है, ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से सारे संकट दूर होते है. इस साल सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है जो पूरा एक महीना रहता है. सावन की समाप्ति 9 अगस्त को सावन पूर्णिमा पर होगी.
शिवालय जाकर दीपक अवश्य जलाएं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मान्यता है जीवन में आर्थिक तंगी रूपी छाये अंधकार को मिटाने के लिए सावन के पहले या किसी भी दिन खासकर सावन सोमवार की रात किसी भी शिव मंदिर में जाकर शिवालय के समक्ष दीपक अवश्य जलाना चाहिए.
ये उपाय भी हैं कारगर
- – बेलपत्र के पौधे पर शिव जी का वास होता है, यहां पर दीपक जलाने से धन-धान्य में बढोत्तरी होती है.
- – घर के मुख्य द्वार पर मिट्टी के दीपक पर घी का दीप जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है. सुख-शांति स्थापित होती है.
- – घर के ईशान कोण में देवी-देवताओं का वास होता है. वैसे तो यहां हर दिन दीपक जलाना चाहिए लेकिन सालभर ऐसा नहीं कर सकते तो सावन में जरुर करें. कहते हैं इससे धन लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में बरकत होती है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

