सावन 2025 में संतान और धन प्राप्ति के लिए भगवान शिव को गाय के दूध, काले तिल, गुड़ और शहद से अभिषेक की विधियाँ, मंत्र और शास्त्रीय रहस्य.
Source : DB News Update
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Sawan Upay: हिंदू धर्म ग्रंथ जैसे शिव पुराण, स्कंद पुराण और लिंग पुराण में वर्णित है कि श्रीरुद्राभिषेक विशेष विधि और तिथियों में करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. विशेष रूप से संतान सुख और आर्थिक समृद्धि देने वाली मानी गई हैं. सावन में भगवान शिव को गाय के दूध, शहद, काले तिल और गुड़ से अभिषेक करना संतान और धन प्राप्ति के लिए अत्यंत फलदायक माना गया है. यदि सावन सोमवार को यह अभिषेक विधि, मंत्रों के साथ की जाए, तो भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं. आइए जानते हैं हर वर्ष सावन में किन वस्तुओं का रुद्राभिषेक करने से क्या फल मिलता है? और कब रुद्राभिषेक करना चाहिए?
क्या आप संतान की कामना रखते हैं?
ऐसी मान्यता है कि संतान प्राप्ति की कामना रखने वाले दंपत्तियों के लिए सावन का महीना किसी वरदान से कम नहीं है. अगर किसी दांपत्ति को वर्षों से संतान नहीं हो रही है, गर्भधारण में समस्या है या बार-बार गर्भपात हो रहा है, तो सावन में शिवलिंग पर इन तीन वस्तुओं से भगवान शिव का अभिषेक करेने से भगवान शिव की कृपा अवश्य प्राप्त होती है.
सावन में इन 3 चीजों से करें शिव का अभिषेक और देखिए चमत्कार!
1. गोदुग्ध (गाय का शुद्ध दूध)
शास्त्र प्रमाण: गवां दत्तं पयः शुद्धं पुत्रदं सर्वसंपदाम्. (शिव पुराण)
विधि: सोमवार प्रातः स्नान करके शिवलिंग पर गोदुग्ध चढ़ाएं.
मंत्र: ॐ नमः शिवाय, 108 बार
2. शुद्ध शहद
शहद से शिव का अभिषेक करने पर गर्भाशय की समस्याएं दूर होती हैं और स्वास्थ्यवर्धक संतान की प्राप्ति होती है.
मंत्र: ॐ त्र्यम्बकाय नमः
3. चंदन जल
शिव को शांत रूप में पूजने के लिए चंदन जल से अभिषेक करें. चंदन शरीर को शीतलता देता है और मनोकामनाओं को शांतिपूर्वक फलित करता है.
धन-समृद्धि और कर्जमुक्ति के लिए सावन में शिव को चढ़ाएं ये 3 विशेष वस्तुएं
अगर आप आर्थिक संकट, कर्ज, धन रुकावट या नौकरी में अस्थिरता से परेशान हैं, तो सावन में शिव जी का इस तरह से अभिषेक कर आशीर्वाद करें-
1. गुड़ मिला हुआ जल
प्रभाव: नई आय के स्रोत बनते हैं, सरकारी लाभ मिल सकते हैं.
मंत्र: ॐ श्रीं नमः शिवाय
2. काले तिल मिश्रित जल
प्रभाव: शनि दोष शांत होते हैं, आय में स्थायित्व आता है.
शिव पुराण में उल्लेखित उपाय: तिल जल से अभिषेक करें.
मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र बोलें.
3. गंगाजल में मिश्री या कपूर मिलाकर
प्रभाव: लक्ष्मी स्थिर होती है, ग्रह दोष दूर होते हैं.
मंत्र: ॐ नमः शिवाय के साथ ॐ सोमाय नमः
संतान और धन दोनों की प्राप्ति के लिए एक विशेष अभिषेक योग, सिर्फ सावन में!
यदि आप चाहते हैं कि संतान सुख और धन दोनों ही जीवन में आएं, तो सावन सोमवार को यह मिश्रित अभिषेक करें-
रुद्राभिषेक सामग्री
शुद्ध जल, गाय का दूध, शहद, गुड़, काले तिल, चंदन भष्म, बिल्बपत्र, फूल, ऋतुफल, मीठा, धतूरा, लौंग, सुपाड़ी, हल्दी गांठ, जनेऊ, वस्त्र, मीठा, आक आदि.
संकल्प मंत्र
सर्वसुख प्रदायिने शिवाय नमः. पुत्र सौभाग्य धनाय च महादेवाय नमः.
अभिषेक की महिमा का ग्रंथ में वर्णन
लिंग पुराण- अभिषेकैः शिवं संतुष्टं संसारसागरात् तारयति.
अर्थ: जो भक्त प्रेमपूर्वक शिव का अभिषेक करता है, वह संसार रूपी समुद्र से पार हो जाता है.
स्कंद पुराण- शिवस्य जलाभिषेकं तु धनं पुत्रं च वर्धयेत्.
अर्थ: शिव को जल चढ़ाने से धन और पुत्र वृद्धि होती है.
यदि संतान और धन दोनों चाहिए, तो सावन में शिव को कैसे प्रसन्न करें?
उद्देश्य अभिषेक वस्तु मंत्र
संतान प्राप्ति हेतु- गोदुग्ध, शहद ॐ त्र्यम्बकाय नमः
धन प्राप्ति हेतु- काले तिल, गुड़ जल ॐ श्रीं नमः शिवाय
संयुक्त फल प्राप्ति हेतु- दूध, शहद, तिल, चंदन ॐ सोमाय नमः
शिव मंदिर में अभिषेक करने का विशेष महत्व
ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव के मंदिर में रुद्राभिषेक करने का विशेष फल बताया गया है. शिव मंदिर में विधि-विधान से चिंता रहित पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

